फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   This leader of Lok Dal said, BJP will not be able to riot in Muzaffarnagar

लोकदल के इस नेता ने कहा- अब मुजफ्फरनगर में दंगा नहीं करा पाएगी भाजपा

Sun, 11 Mar 2018 12:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 11 Mar 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
This leader of Lok Dal said, BJP will not be able to riot in Muzaffarnagar
फाइल फोटो

लोकदल के इस बड़े नेता ने भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि अब मुजफ्फरनगर में भाजपा दंगा नहीं करा पाएगी। जानिए ये किसने कहा...

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि अब भाजपा मुजफ्फरनगर में दंगा नहीं करा पाएगी। वहां के लोग उसकी चाल समझ चुके हैं, अब ऐसा नहीं होगा। सभी लोग भाईचारे के साथ रहेंगें। वे शनिवार को यहां एक विवाह समारोह में भाग लेने आए और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रालोद ने भाईचारे का संदेश देते जगह-जगह जनसंपर्क अभियान छेड़ा है। हाल में चौधरी अजित सिंह ने पहले मुजफ्फरनगर और फिर शामली में भाईचारा रैली का आयोजन किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा रालोद का कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र में रहता है और उनमें भाईचारे बनाने का काम रालोद कर रहा है। उन्होंने कहा कि मथुरा में ओला वृष्टि से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसान आक्रोशित हैं और वहां पंचायतें चल रही हैं। वे भी मथुरा में किसानों की पंचायत में जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक ओर किसानों को गन्ने का पेमेंट नहीं मिल पा रहा है, दूसरी ओर किसानों को गन्ने की पर्चियां नहीं मिल पा रही है और उनका गन्ना खेतों में खड़ा है वे गेहूं नहीं बो पा रहे हैं, इसके लिए भी वे आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : अजित सिंह बोले- साजिश रचकर हासिल की थी सत्ता, अब मैं आया हूं भाजपा को दफनाने

This leader of Lok Dal said, BJP will not be able to riot in Muzaffarnagar
राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी

उन्होंने कहा कि जो लोग रालोद से विमुख हो गए, अब फिर वे वापस लौट रहे हैं क्योंकि रालोद की नीति ही किसान मजदूर व सर्व समाज की नीतियों से मिलती है। इस दौरान छपरौली के विधायक सहेंद्र रमाला, मांगेराम एडवोकेट, जयवीर सिंह तोमर एडवोकेट, रालोद नेता अश्वनी तोमर, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, डॉ. अजय तोमर, डॉ. राजकुमार सांगवान, सुरेश मलिक, युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, सतेंद्र प्रमुख, जिला रालोद उपाध्यक्ष सुबोध राणा, धर्मवीर सिंह तोमर एडवोकेट, कर्नल ब्रह्मपाल सिंह, यशपाल सिंह, हरेंद्र मुखिया आदि रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed