फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   this-hewan-has-done-all-the-limits-misbehaved-with-mother-and-sister

मां-बहन के साथ कई साल से कर रहा था दुष्कर्म, मां-बहन ने ही दे दी सुपारी

Wed, 19 Apr 2017 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Wed, 19 Apr 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
this-hewan-has-done-all-the-limits-misbehaved-with-mother-and-sister
पुलिस ने किया फिरोज की हत्या का पर्दाफाश

सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र की एकता कालोनी में मिली सिर कटी लाश का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सिर कटी लाश एकता कालोनी निवासी फिरोज की थी। हत्या उसकी सगी मां और बहन ने ही सुपारी देकर अपने ही एक पड़ोसी और उसके साथी से कराई थी। मां और बहन का आरोप है कि फिरोज मानसिक रूप से बीमार था और दोनों के साथ ही दुष्कर्म करता था। हत्यारोपियों ने फिरोज की हत्या कर सिर को अपने ही मकान में दबा दिया था। पुलिस ने सिर और हत्या में प्रयुक्त दांव एवं छुरा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुए इस जघन्य हत्याकांड का रविवार को नगर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने खुलासा किया है। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार की सुबह थाना कुतुबशेर की एकता कालोनी में आबादी के बीच खाली पड़े एक प्लाट में बोरे में एक सिर कटी लाश मिली थी। उसके हाथ पर एफ लिखा हुआ था। एसपी ने बताया कि मोहल्ले में जानकारी के बाद ग्राम अफगान, नकुड़ निवासी मो. तालिब उर्फ विनोद कुमार सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने मृतक की पहचान अपने बेटे फिरोज के रूप में की। जो अपनी मां और बहन के साथ न्यू एकता कालोनी में रहता था। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक की मां और बहन की तलाश शुरू कर दी और उन्हें टपरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। जो कहानी मां और बहन ने बताई उससे सुनकर हर कोई दहल गया। 

विज्ञापन

10 हजार में दी थी फिरोज की सुपारी

this-hewan-has-done-all-the-limits-misbehaved-with-mother-and-sister
मां और बहन के साथ रेप करता था फिरोज

मृतक फिरोज की मां और बहन से पूछताछ कर एसपी सिटी ने बताया कि फिरोज मानसिक रोगी था और वह उनके साथ दुष्कर्म करता था। बहन के साथ वह कई बार दुष्कर्म कर चुका था। मां के साथ भी दुष्कर्म किया था। परेशान होकर फिरोज की मां और बहन ने मोहल्ले में ही रहने वाले शाहनवाज से फिरोज को खत्म करने के लिए कहा। 

एसपी सिटी ने बताया कि 12 अप्रैल की रात को लगभग 12 बजे फिरोज की बहन ने चाय में उसे कुछ नशीला पदार्थ दे दिया। नशे की हालत में फिरोज को शाहनवाज के घर पर पहुंचा दिया। उसके बाद शाहनवाज ने अपने साथी नासिर उर्फ खान उर्फ बादल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। रात के अंधेरे में धड़ को बोरे में बंद कर खाली प्लाट में फेंक दिया और सिर को शाहनवाज ने अपने मकान के एक कमरे में दबा दिया।

पुलिस ने इस मामले में मां और बेटी के अलावा हत्यारोपी शाहनवाज निवासी चांद कालोनी तथा नासिर उर्फ खान उर्फ बादल निवासी पीरवाली गली नंबर 12 को गिरफ्तार कर लिया है। शाहनवाज की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का सिर, हत्या में प्रयुक्त दांव और छुरा बरामद कर लिया है।

एसपी सिटी संजय सिंह ने बताया कि मृतक फिरोज की मां और बहन ने 10 हजार रुपये में फिरोज की सुपारी शाहनवाज को दी थी। 2 हजार रुपये एडवांस दे दिए गए थे। शेष रुपये बाद में दिए जाने की बात तय हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed