फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   This country is not of Santa but of saints: Jatan Swaroop

यह देश संता का नहीं, संतों का है : जतन स्वरूप

Thu, 26 Dec 2024 12:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
This country is not of Santa but of saints: Jatan Swaroop
वीर बलिदान दिवस पर नन्हें स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया - फोटो : कॉलेज
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ महानगर में बुधवार को वीर बलिदानी दिवस मनाया गया। महानगर में कई स्थानों पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा कदमताल मिलाते हुए पथ संचलन निकाला गया। आरएसएस के विभाग संघचालक जतन स्वरूप ने कहा कि यह देश संता का नहीं, बल्कि संतों का है। हिंदू समाज को जागरूक होना होगा। जाति-पंथ से निकलकर समाज को बचाने के लिए काम करना होगा।
विज्ञापन

स्वरूप ने कहा कि यह बलिदानी सप्ताह है। गुरु गोविंद सिंह के चारों पुत्र इस्लामी आक्रांताओं से लड़ते हुए बलिदान हो गए थे। उन्हीं की याद में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मेरठ महानगर में शास्त्रीनगर, जागृति विहार, लोहिया नगर, सूरजकुंड नगर, गंगानगर, मलियाना, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम, सरस्वती लोक, गंगानगर आदि क्षेत्रों में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। सबसे पहले भारत माता और गुरु गोविंद सिंह के चित्र लगाकर कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन


बच्चे देश का भविष्य
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ महानगर सेवा विभाग द्वारा बुधवार को वीर बाल दिवस पर महानगर सेवा बस्ती के छात्र-छात्राओं को चार साहबजादे फिल्म दिखाई गई। इसका उद्देश्य अपने देश के बालकों में वीरता, साहस, और देश-धर्म की रक्षा का भाव जगाना रहा। वीर बाल दिवस कार्यक्रम गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों के बलिदान को स्मरण करने एवं उससे अपने देश के भविष्य को प्रेरणा लेने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। भाग एक का कार्यक्रम केएल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ। खालसा इंटर कॉलेज की शिक्षिका गुरविंदर कौर ने चारों साहिबजादों के बलिदान की गाथा बताई। क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम, महानगर सेवा प्रमुख हरिओम, केएल इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन तेजेंद्र खुराना, रवि गुरु, अनंगपाल आदि उपस्थित रहे।

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed