अचानक ऐसे हुआ हादसा, सड़क किनारे पलटी रोडवेज बस, महिला सहित 13 लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में नागल-गागलहेडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ रही रोडवेज बस का चालक अचानक गश खाकर सीट से नीचे गिर गया। इससे अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में छह महिलाओं सहित 13 लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से दो यात्रियों की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस करीब 60 यात्री लेकर सहारनपुर से मुजफ्फरनगर जा रही थी। उसे चालक गुलबीर सिंह चला रहा था। जैसे ही बस नागल थाना क्षेत्र के गांव खजूरवाला के पास पुल से उतरी तो अचानक चालक गुलबीर को चक्कर आ गए और वह गश खाकर सीट से नीचे गिर गया। जब तक यात्री कुछ समझ पाते तब तक बस सड़क किनारे खेत में पलट गई। बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और घायलों को नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। हादसे में घायल हुए शेखर झा, 10 वर्षीय श्रेया निवासी इलाहाबाद, मोहम्मद शमीम, हुसनबानो निवासी देवबंद, बाला निवासी गांव भदूरा मुजफ्फरनगर, बस चालक गुलबीर निवासी गांव पीनना मुजफ्फरनगर, कीर्ति सक्सेना, सुशील सक्सेना, इनका बेटा नौ वर्षीय अभिषेक सक्सेना निवासीगण धोबीघाट सहारनपुर, सोनी, नितिन निवासी गांव जयसिंघा थाना फतेहपुर, सुनीता गांव सबदलपुर बीतिया सहारनपुर, मुर्शरफ गांव सधारणसिर थाना नागल शामिल हैं। इनमें से शमीम और हुसन बानो को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
उधर, हादसे के बाद घायल हुए चालक गुलबीर ने बताया कि उसे अचानक चक्कर आ गए थे और इसके बाद उसे कुछ सुध बुध नहीं रही।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/