{"_id":"64ea4683f3ed646e8d0941aa","slug":"third-merit-released-for-662-vacant-seats-of-iti-na-news-c-27-1-smrt1008-9753-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आईटीआई की 662 रिक्त सीटों के लिए तीसरी मेरिट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आईटीआई की 662 रिक्त सीटों के लिए तीसरी मेरिट जारी
विज्ञापन
बिजनौर। राजकीय आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट जारी कर दी। सभी राजकीय आईटीआई संस्थानों में रिक्त 662 सीटों के लिए प्रवेश लिए जाएंगे। सूची में चयनित अभ्यर्थी 31 अगस्त शाम पांच बजे तक प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
अगस्त 2023 से प्रारंभ हुए प्रशिक्षण सत्र में प्रवेश के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। उनकी प्रथम दो चरण की मेरिट जारी हो गई थी। जिन अभ्यर्थियों का दो सूची में चयन नहीं हो पाया। उन्हें तीसरी सूची में अवसर मिल सकता है। आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि सभी राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की 1992 सीटें हैं। दो चरण की मेरिट सूची में 1330 सीट भर गई है। अभी 662 सीटें रिक्त हैं। घोषित तीसरी मेरिट में चयनित अभ्यर्थी 31 अगस्त तक प्रवेश प्राप्त कर लें।
राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने चयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षा की है कि वे संबंधित संस्थान में उपस्थित होकर प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। कहा कि रविवार को प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
- ड्रेस मेकिंग में 40 सीट खाली
कक्षा आठ पास महिलाओं के लिए ड्रेस मेकिंग में 40 सीट तथा सीवी टेक्नोलॉजी में 33 सीट खाली हैं। इन रिक्त सीटों की तीसरे चरण में भी भर जाने की संभावना कम है। इसलिए चौथे चरण की मेरिट जारी होने की संभावना है। प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि ऐसी महिलाएं जिन्होंने पूर्व में आवेदन नहीं किया था। वह चतुर्थ चरण में प्रवेश के लिए आवेदन करने को अपने प्रमाण पत्र तैयार रखे।
- आईटीआई सीटों का ब्योरा
- बिजनौर में कुल 664 सीटें, 538 भरीं और 126 सीटें रिक्त
- अफजलगढ़ में कुल 396 सीटें, 169 भरीं और 227 सीटें रिक्त
- धामपुर में कुल 396 सीटें, 288 भरीं और 108 सीटें रिक्त
- नगीना में कुल 88 सीटें, 56 भरीं और 32 सीटें रिक्त
- नजीबाबाद में कुल 448 सीटें, 279 भरीं और 169 सीटें रिक्त