{"_id":"6a918fd4b87460e6cf06121b","slug":"third-merit-list-for-ug-pg-admissions-to-be-released-today-meerut-news-c-72-1-mct1014-158471-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूजी-पीजी प्रवेश की तीसरी मेरिट आज होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूजी-पीजी प्रवेश की तीसरी मेरिट आज होगी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू में 31 अगस्त और एक सितंबर को होंगे प्रवेश, तीसरी वरीयता सूची के आधार पर सीटें भरेंगी
समर्थ पोर्टल पर जारी होगी प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरी वरीयता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 अगस्त को तीसरी वरीयता सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद 31 अगस्त और एक सितंबर को प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विश्वविद्यालय के अनुसार बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी और तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। इसके अलावा स्नातक एवं परास्नातक स्तर के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी तीसरी वरीयता सूची के आधार पर प्रवेश होंगे। 29 अगस्त को पंजीकृत अभ्यर्थियों की अर्हता कक्षा के अंकों में निर्धारित वेटेज जोड़कर तीसरी वरीयता सूची तैयार करेंगे। इसमें आरक्षण नियमों के साथ वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल आरक्षण, अन्य राज्य और अन्य बोर्ड कोटे का पालन किया जाएगा। अनुदानित और राजकीय कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि ऑनर्स, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमएससी कृषि और एमकॉम में पांच प्रतिशत सीटें खेल कोटे के लिए छोड़कर शेष सीटों पर सूची तैयार होगी।
31 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया
29 अगस्त की शाम विश्वविद्यालय परिसर विभाग तीसरी वरीयता सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 31 अगस्त से एक सितंबर तक शुल्क जमा करने का शेड्यूल अपने प्रवेश पोर्टल पर जारी करेगा। इसी तरह संबद्ध महाविद्यालय और संस्थान भी 29 अगस्त की शाम प्रवेश प्रस्ताव जारी करेंगे। अभ्यर्थियों को 31 अगस्त और एक सितंबर को प्रवेश प्रस्ताव स्वीकार करना होगा। इसके बाद परिसर विभाग और महाविद्यालय अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों की जांच कर प्रवेश की पुष्टि करेंगे। विश्वविद्यालय ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों के प्रवेश एक सितंबर तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया को समझने के लिए समर्थ प्रवेश पोर्टल पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन भी अपलोड किया है। अभ्यर्थियों और संबंधित संस्थानों को प्रवेश प्रक्रिया से पहले इसका अवलोकन करने के लिए कहा गया है।