{"_id":"5e051dec8ebc3e87984d3b7b","slug":"third-eye-will-monitor-sensitive-areas-meerut-news-mrt460729468","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तीसरी आंख’ से होगी संवेदनशील इलाकों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तीसरी आंख’ से होगी संवेदनशील इलाकों की निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘तीसरी आंख’ से होगी संवेदनशील इलाकों की निगरानी
मेरठ। उपद्रवियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में अब ‘तीसरी आंख’ की मदद भी ली जा रही है। जुमे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। यह कैमरे कंट्रोल रूम से जुडे़ होने के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के मोबाइल से भी यह अटैच रहेंगे। कहीं से भी अफसर संवेदनशील क्षेत्रों का लाइव हाल जान सकेंगे।
विगत सप्ताह जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया था। बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी। उपद्रवियों को चिह्नित करने का सिलसिला शुरू हुआ तो शहर में जगह-जगह लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली गई, लेकिन अधिकांश या तो खराब मिले या फिर इन कैमरों को लगाने वालों ने उनके बंद होने का हवाला दिया। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने लिसाड़ीगेट के अलावा नौचंदी, कोतवाली और देहलीगेट क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत इन संवेदनशील इलाकों में पुलिस कैंप की व्यवस्था भी की गई है। कैंपों में पुलिस बल मौजूद रहकर निगरानी करेगा। सर्दी से बचने के लिए यहां अलावा की व्यवस्था भी की गई है।