फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Third accused of shooting on Muharram sent to jail

मुहर्रम पर गोली मारने वाला तीसरा आरोपी जेल भेजा

Thu, 04 Sep 2025 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Third accused of shooting on Muharram sent to jail
सरधना। गोलीकांड का आरोपी बिलाल को जेल भेजा। पुलिस
सरधना। मुहर्रम से एक दिन पहले ताजिया जिम्मेदार को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी बिलाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

6 जुलाई की रात मोहल्ला ऊंचापुर निवासी ताजिया जिम्मेदार कादिर बेग को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गाली-गलौज के बाद गोली मार दी थी। हमले में कादिर बेग के बाएं कंधे में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शोएब उर्फ टिड्डी निवासी ऊंचापुर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया था। इसके बाद दूसरे आरोपी वसीम निवासी किदवई नगर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। तीसरा आरोपी फरार चल रहा था। अब पुलिस ने बिलाल निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed