फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves targeted 17 tube wells in two nights in Jhinjharpur

Meerut News: झिंझाड़पुर में दो रातों में चोरों ने 17 नलकूपों को बनाया निशाना

Tue, 11 Mar 2025 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted 17 tube wells in two nights in Jhinjharpur
फलावदा। गांव झिंझाडपुर के जंगल में हुई दो दिन तक लगातार किसानों के नलकूपों पर चोरी की घटना होने के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना इंचार्ज आईपीएस देवेश चतुर्वेदी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से संदिग्ध लोगों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

सोमवार को थाना प्रभारी आईपीएस दिवेश चतुर्वेदी, सीओ अभिषेक पटेल, क्राइम इंस्पेक्टर राकेश ने गांव झिंझाड़पुर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव झिंझाड़पुर के जंगल में बदमाशों ने आतंक मचा रखा है। दो रात में ही करीब 20 किसानों के नलकूपों में कुंबल कर व ताला तोड़कर हजारों रुपये कीमत का तांबे का तार, स्टार्टर व सामान चोरी कर लिया है। एक रात में ही साजन, मोहित तोमर, जुगरेश सिंह, जुगनू कुमार, विकेंद्र सिंह, नरेश कुमार, हिमांशु सहरावत, वरुण कुमार, अजय चौधरी तथा दूसरी रात में सुदेश पाल, अजय, बिनेश, संजय, इंद्रपाल, जोनी, रविंद्र, सुभाष के नलकूपों में चोरी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने उनके नलकूपों से कुंबल कर कीमती सामान स्टार्टर, बिजली का केबल आदि चोरी कर लिए। पीड़ित किसानों ने बताया कि दो महीने में चौथी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इससे पूर्व नैडू, सनौता, बड़ागांव, नंगला हरेरू आदि गांव में भी चोर घटना को अंजाम दे चुके हैं। जंगल में चोर सक्रिय हैं। आए दिन किसानों के नलकूपों को निशाना बना रहे हैं। भाजपा युवा नेता साजन प्रधान सहित किसानों के नलकूपों से स्टार्टर, तांबे के केबल सहित लाखों रुपये का सामान चोरी होने की घटना के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed