फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves stolen Bikes in less then a minute in meerut

एक मिनट से भी कम समय में बाइक चुरा लेते थे शातिर चोर, इस ट्रिक से वारदात को देते थे अंजाम

Sat, 03 Nov 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 03 Nov 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
Thieves stolen Bikes in less then a minute in meerut
गिरफ्तार किए गए वाहन चोर
दुपहिया वाहन चुराकर सोतीगंज में बेचने वाले गिरोह का शुक्रवार को सदर बाजार पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर दस बाइक और दो स्कूटी बरामद हो गई। दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह एक मिनट से कम में बाइक चुरा लेते है। 
विज्ञापन


एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर दोनों आरोपी अनिल व टीटू निवासी बहरामपुर जानी को मीडिया से रूबरू कराया। एएसपी ने बताया कि दोनों शातिर वाहन चोर है। उनके गिरोह में करीब सात-आठ लोग है। जोकि दुपहिया वाहन चुराने में माहिर है। 
विज्ञापन


वाहन चोरों का सोतीगंज में बड़ा नेटवर्क है। उनकी निशानदेही पर अलग अलग जगहों से दस बाइक व तीन स्कूटी बरामद की है। इंस्पेक्टर सदर बाजार सुभाष अत्री का कहना है कि पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगी हुई है। आरोपियों से एक मास्टर चाबी भी मिली है। जिससे वह वाहनों का लॉक खोल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माफिया की तलाश में दबिश  
दुपहिया वाहन चोरी कर सोतीगंज में किस माफिया को बेचते थे, इसके बारे में आरोपियों ने बताया। पुलिस ने माफिया की तलाश में दबिश दी, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने 100 से अधिक बाइक व स्कूटी चोरी करके सोतीगंज में बेचना बताया है। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed