फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves stole goods of lakhs of rupees from a truck in Sardhana of Meerut

मेरठ में चोरी की वारदात: बदमाशों ने चलते ट्रक से उड़ाया लाखों का सामान, पीड़ित ड्राइवर ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 13 Nov 2023 01:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Nov 2023 01:30 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के सरधना में बदमाशों ने चलते ट्रक से लाखों रुपये का सामान उड़ा लिया। वहीं, ट्रक ड्राइवर को पता चला तो उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन
Thieves stole goods of lakhs of rupees from a truck in Sardhana of Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरधना में चौधरी चरण सिंह गंगनहर कावड़ मार्ग पर चोरों ने चलते ट्रक से लाखों का सामान उड़ा दिया। ट्रक का रस्सा कटा देख ट्रक ड्राइवर ने माल चेक किया तो ट्रक से माल चोरी का पता चला। बताया गया कि चोरों ने ट्रक की तिरपाल काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


पीड़ित ड्राइवर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ट्रक ड्राइवर अरुण पुत्र भूषण सिंह ने बताया कि वह दिल्ली से ट्रक में जूते, कपड़ा व जीरा लेकर मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहा था। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने चलती गाड़ी में ऊपर चढ़कर तिरपाल काटकर लाखों का सामान चुरा लिया। दौराला पुल पर जब पुलिस ने उसके ट्रक को रुकवाया तो पीड़ित ने ट्रक का रस्सा कटा देख चेक किया। इस दौरान घटना के बारे में पता चला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बहुत शातिर निकला नूर मोहम्मद: हर रोज ऐसे कमा रहा था पांच हजार, भंडाफोड़ होने पर उड़े अफसरों के होश, एक अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मामले की जानकारी ट्रक ड्राइवर ने ट्रक मालिक को दी। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: अद्भुत नवजात: बच्चे के चार हाथ, चार पांव देख डॉक्टर भी हैरान, परिजन परेशान, जानिए कैसा है नन्हे मेहमान का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed