फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves searched the locked house in Shiv Sarovar Colony

शिव सरोवर कॉलोनी में व्यापारी के घर में 12 लाख का सामान चोरी

Mon, 26 Jul 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Thieves searched the locked house in Shiv Sarovar Colony
शिव सरोवर कॉलोनी में चोरों ने बंद घर को खंगाला
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित शिव सरोवर कॉलोनी में चोरों ने सिक्योरिटी एजेंसी संचालक राजकमल राजपूत का बंद घर खंगाल दिया। घर से दो लाख रुपये और जेवरात सहित करीब 10 लाख का अन्य सामान चोरी होना बताया गया है। नौचंदी थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
शिव सरोवर कॉलोनी में राजकमल राजपूत परिवार के साथ रहते हैं। वह मूल रूप से आलमपुर बिजनौर के रहने वाले हैं और मेरठ में सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। 23 जुलाई को राजकमल अपने परिवार के साथ बिजनौर में एक कार्यक्रम में गए थे। रविवार सुबह वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ लौटे तो घर का ताला टूटा मिला और सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अलमारी में रखे दो लाख रुपए, जेवरात सहित अन्य सामान नहीं मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जाएगी। जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुलिस वीआईपी ड्यूटी में, बदमाश बेखौफ
- राजकमल राजपूत के घर में चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश था। सूचना देने के करीब 30 मिनट बाद नौचंदी थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने तर्क दिया है कि उपमुख्यमंत्री शहर में आए हुए हैं। पुलिस फोर्स वीआईपी ड्यूटी में लगी है। लोगों ने कहा कि पुलिस वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त हैं और बदमाश बेखौफ होकर वारदात कर रहे है। हालांकि इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा का कहना कि चौकी इंचार्ज को तत्काल मौके पर भेज दिया था। स्थानीय लोगों ने यहां कि पुलिस यहां नियमित रूप से गश्त नहीं करती है। इसलिए ऐसी घटनाएं बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed