फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves have stolen the wire from seven pillars in Saharanpur and, case registered

यूपी: सोते रहे कर्मचारी, चोरों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, कई गांवों के लोग परेशान

Mon, 03 Jun 2019 12:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 03 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Thieves have stolen the wire from seven pillars in Saharanpur and, case registered
क्षतिग्रस्त पड़ा बिजली का खंभा - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में हाईटेंशन लाइन में करंट प्रवाहित होने के बावजूद चोरों ने सात खंभों से तार चोरी कर लिया। उन्होंने चार खंभे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। इससे कई गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी रात चोर खंभे का तार इकट्ठा करते रहे और लाइन में ट्रिपिंग होने के बावजूद विद्युत निगम के कर्मचारी सोते रहे। सुबह कर्मचारियों ने लाइन की जांच की तो चोरी का पता चला। इस मामले में देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


हाकिमपुरा बिजलीघर से 33 केवी लाइन से सप्लाई चल रही थी। हकीमपुरा फीडर के अवर अभियंता श्रीनिवास शर्मा के अनुसार गांव बालपुर के जंगल में चोरों ने करंट चल रही लाइन का तार काट दिया। चोरों ने एक के बाद एक कर सात खंभों से तार उतारा और लगभग 1150 मीटर तार चोरी कर ले गए। यही नहीं चोरों ने बिजली के चार खंभों, क्रास आर्म, इंसुलेटरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। 
विज्ञापन


चोर रात में कई घंटों तक तार चोरी करते रहे। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार तार कटते ही लाइन ट्रिप हो जाती है। रात भी लाइन ट्रिप हो गई। यहां तक कि लोगों ने भी फोन कर अधिकारियों को बिजली गुल होने की सूचना दी। लेकिन विद्युत निगम के कर्मचारी और अधिकारी सोते रहे और चोर आराम से बिजली का तार चोरी कर ले गए। रात में पेट्रोलिंग भी नहीं कराई गई और न ही दोबारा लाइन को चालू करने का प्रयास किया। सुबह लोगों ने जब तार चोरी होने एवं खंभे टूटे होने की सूचना दी, तब कर्मचारी और अधिकारी ग्राम बालपुर पहुंचे। अवर अभियंता श्रीनिवास शर्मा ने देहात कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों की आपूर्ति ठप रही 
चोरों द्वारा तार काटे जाने के कारण रात 12 बजे ही लगभग एक दर्जन गांवों एवं मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो गए। ग्राम हाकिमपुरा, नाजिरपुरा, रसूलपुर, शकलापुरी, ज्ञानागढ़, रमजानपुरा, खुब्बनपुर, मोहल्ला उत्तम विहार, विश्वासनगर, वाल्मीकि कालोनी, दानिश कालोनी, देवली, चक सराय, बिशनपुरा समेत कई इलाकों में आपूर्ति बाधित रही। रविवार दोपहर तक लाइनों पर काम चलता रहा। दिन में गर्मी ने लोगों की हालत खराब रखी।

कर्मचारी न होने के कारण नहीं चेक हुई रात में लाइन : अभिषेक कुमार
अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार का कहना है कि रात लगभग 12 बजे लाइन में ट्रिपिंग होने की जानकारी मिली। लेकिन रात में बिजलीघर पर कर्मचारी न होने के कारण लाइन को चेक नहीं किया गया। सुबह कर्मचारियों ने चेक किया तो चोरी का पता चला। तार चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed