{"_id":"673e580976ba79d3ff00a314","slug":"thieves-entered-the-shop-by-making-a-tunnel-took-away-goods-worth-two-lakhs-mawana-news-c-40-1-smrt1041-106984-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सुरंग बनाकर दुकान में घुसे चोर, दो लाख का सामान ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सुरंग बनाकर दुकान में घुसे चोर, दो लाख का सामान ले गए
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। मवाना बस स्टैंड के समीप स्थित इलेक्ट्रिक की दुकान में चोरों ने सुरंग खोदकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
गांव अगवानपुर निवासी साबिर पुत्र नूर मोहम्मद की मवाना बस स्टैंड के समीप नेशनल इलेक्ट्रिक रिपेयर सेंटर के नाम से दुकान है। मंगलवार की शाम करीब 6:00 बजे वह दुकान में ताला लगाकर गांव चला गया था। रात के समय चोर दीवार फांदकर दुकान के पीछे पहुंचे और दुकान के पास तक जाने के लिए सुरंग खोद डाली और सुरंग के माध्यम से ही पीछे के दरवाजे तक पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
दुकान से पांच विद्युत मोटर सबमर्सिबल, दो कंप्रेशर एसी, दो कंप्रेशर फ्रीज, 20 किलो कॉपर पाइप, 80 मीटर कॉपर विद्युत केबल, कॉपर वायर 35 किलो, फ्रीज व एसी का सामान चोरी कर फरार हो गए। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह साबिर दुकान पर पहुंचा तो सामान इधर-उधर बिखरा मिला और दुकान के पास ही सुरंग खुदी देख उसके होश उड़ गए। उसने आसपास के लोगों की जानकारी दी। व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए। पीडि़त की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें चोर चोरी करते हुए कैद हो गए। चोरों ने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। जाते समय चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा डाल कर फरार हो गए। पुलिस ने चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
सुरंग खोदकर पुलिस को दी चुनौती
सर्दी की दस्तक के साथ ही चोरों ने दुकान के पीछे सुरंग खोद डाली और चोरी की घटना को अंजाम देकर भी फरार हो गए। जबकि थाना पुलिस गश्त करने का ढोल बजाती है। मवाना बस स्टैंड नगर का मुख्य चौराहा है। गश्त को लेकर पुलिस के बड़े-बड़े दावों की चोरों ने पोल खोल कर रख दी। व्यापारियों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।
एक साल में दो बार बनाया निशाना
साबिर की दुकान में इसी वर्ष 28 जनवरी को भी दुकान का ताला तोड़कर चोर 17 हजार की नकदी व करीब 10 लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने दो माह बाद चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।