{"_id":"6ab54931d4944704d60c00bb","slug":"thieves-break-into-house-cash-and-goods-worth-lakhs-stolen-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108833-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मकान में घुसे चोर, नकदी समेत लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मकान में घुसे चोर, नकदी समेत लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
- दुल्हैड़ा चौहान में वारदात, पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। दुल्हैड़ा चौहान गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पल्लवपुरम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है।
दुल्हैड़ा चौहान निवासी हैप्पी चौहान ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि चोर उसके मकान में घुसे। चोर घर में रखा एक इनवर्टर, बैटरी, 32 इंच की सैमसंग एलसीडी, दो गैस सिलेंडर, दो जोड़ी पायल, करीब तीन तोले का सोने का सेट, पांच किलो घी और 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
--