फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thief entered a showroom using a pole, stole 60 bundles of wires, and was caught.

Meerut News: बल्ली के सहारे शोरूम में घुसा चोर, 60 तारों के बंडल चुराए, पकड़ा गया

Sun, 25 Oct 2026 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Thief entered a showroom using a pole, stole 60 bundles of wires, and was caught.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के पंजाबीपुरा निवासी मनीष शारदा का दिल्ली रोड पर हरीश प्लाईवुड के नाम से शोरूम है। 22 अक्टूबर की रात चोर ने शोरूम को निशाना बनाया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी बल्ली के सहारे शोरूम के अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद उसने वहां रखे तारों के बंडल समेटने शुरू कर दिए। आरोपी करीब 60 बंडल तार चोरी कर ले गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। शोरूम में चोरी की जानकारी मिलने पर मामले की पड़ताल की गई।
विज्ञापन

इस दौरान घटना का वीडियो सामने आया, जिसमें चोर के शोरूम के अंदर घुसकर चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार को पुलिस ने आरोपी करण को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed