फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   They were supplying meat to hotels in Sarurpur-Sardhana

Meerut News: सरूरपुर-सरधना में होटलों पर सप्लाई कर रहे थे मांस

Mon, 16 Dec 2024 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
They were supplying meat to hotels in Sarurpur-Sardhana
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई के जंगल में हुई संरक्षित पशु की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी शनिवार देर रात मांस की सप्लाई करने जा रहे थे। भूनी चौराहे पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी चौराहे के पास सरूरपुर व सरधना थाना पुलिस की संरक्षित पशु की हत्या के मामले में 25-25 हजार के इनामी आरोपियों से मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस की गोली लगने से आरोपी शादाब पुत्र मोहम्मद इशाक निवासी शास्त्री नगर थाना नौचंदी और सुहेल पुत्र सलीम निवासी जली कोठी मेरठ घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी संरक्षित पशु की हत्या कर मांस सप्लाई करने का काम करते थे।
विज्ञापन

शनिवार देर रात दोनों आरोपी परवेज पुत्र फारूक निवासी सद्दीक नगर इस्लामाबाद मेरठ को सप्लाई करने जा रहे थे। सरूपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस जांच में करीब 11 आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। इनमें छह सरूरपुर थाना क्षेत्र और पांच सरधना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनकी तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपियों से 75 किलो मांस बरामद किया गया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed