फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   They were recording videos of women bathing; people caught two of them and thrashed them.

Meerut News: महिलाओं की नहाते हुए बना रहे थे वीडियो, लोगों ने दो को पकड़कर धुनाई की

Wed, 16 Sep 2026 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
They were recording videos of women bathing; people caught two of them and thrashed them.
महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, दोनों आरोपी सफाई कर्मचारियों को मौके से किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिलाओं की नहाते हुए दो सफाई कर्मचारियों ने रोशनदान में मोबाइल लगाकर वीडियो बना ली। इस दौरान पड़ोसी ने देख लिया। उन्होंने दोनों कर्मचारियों को दबोच लिया और महिलाओं को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद महिलाओं और उनके परिजनों ने सफाई कर्मचारियों की पिटाई कर दी। बाद में दोनों को लालकुर्ती पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, कॉलोनी में जेठानी और देवरानी मकान के प्रथम तल पर रहते हैं। मकान के पिछले हिस्से में बाथरूम बना हुआ है। जहां पर रोशनदान भी है। बाथरूम के पीछे एक गली में से दो सफाई कर्मचारी राहुल और सोनू निवासी बुढ़ाना गेट वीडियो बना रहे थे। देवरानी और जेठानी दोनों की नहाते हुए रोशनदान से वीडियो बना ली। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक की निगाह पड़ी। उन्होंने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन

महिलाओं और उनके परिवार को जानकारी दी। देखते ही देखते आदर्शनगर और कल्याणी कॉलोनी के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने दोनों सफाई कर्मचारियों की पिटाई करनी शुरू कर दी। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और पिटाई कर रहे लोगों के चंगुल से दोनों को बाहर निकाला और थाने ले गई। पीड़ित परिवार की ओर से लालकुर्ती थाने पर तहरीर दी गई। पुलिस ने राहुल और सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पिटाई से दोनों के चोट भी लगी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed