मोदी व योगी पर बयानबाजी करने वाले अपने काले कारनामों को बंद करें: बासित अली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद की नमाज के समय काली पट्टी बांधने और मोदी व योगी पर बयानबाजी करने वालों मुस्लिम सियासतदारों पर भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कुंवर बासित अली ने राजनीति करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा है कि ऐसे लोगों को कम से कम ईद जैसे त्योहार का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। वासित का कहना है कि ऐसे लोगों को चाहिए कि वह काली पट्टी न बांधकर अपने काले कारनामों को बंद करें। प्रदेश में गोकशी की घटनाएं बढ़ रही हैं। मुस्लिम सियासतदार सांप्रदायिक घटनाओं को बढ़ाने में आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोग लगातार देश विरोधी कार्य में लगे हैं। पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच होता है तो ये लोग पाकिस्तान की जीत पर आतिशबाजी करते हैं। मुसलमानों को शिक्षा की तरफ ध्यान देना चाहिए। कुछ लोग अपने काले कारनामों को दबाने के लिए सरकार के खिलाफ मुसलमानों में विरोधाभास पैदा करने का काम कर रहे हैं।
हज ट्रेनिंग कैंप लगेंगे
नायब शहर काजी जैनुर राशिददीन ने हज प्रशिक्षण कैंपों की घोषणा की है। पहला कैंप फैज-ए-आम इंटर कॉलिज, दूसरा मदरसा हुसैनिया ट्यूबवेल तिराहा लिसाड़ी रोड व तीसरा कैंप मदरसा नूरूल इस्लाम शाहपीर गेट पर लगेगा। हज यात्रियों को लगने वाले टीके आ जाने पर ही तीनों कैंपों की तिथि घोषित की जाएगी। कैंपों में उलमाओं द्वारा हज यात्रियों को हज करने का तरीका बताया जाएगा।
ईद पर कड़ी रही शहर की सुरक्षा व्यवस्था
ईद पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। ईदगाह और नमाज के मुख्य स्थानों पर पैरामिलेट्री फोर्स और पीएसी का कड़ा पहरा रहा। नमाज के दौरान सीओ और थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में तैनात थे। दिल्ली रोड स्थित ईदगाह पर डीएम समीर वर्मा, एसएसपी जे. रविंदर गौड़ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचे। इस दौरान डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते से भी चेकिंग की गई।
ईद पर नियमित रही बिजली-पानी आपूर्ति
पीवीवीएनएल ने ईद पर शहर को भरपूर बिजली और नगर निगम ने भरपूर पानी आपूर्ति करने का वादा पूरा किया। सिर्फ ईदगाह क्षेत्र में एहतियात के तौर पर दो घंटे के लिए बिजली कटौती कराई गई। नमाज के बाद यहां भी बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई। ईद के दिन पीवीवीएनएल एमडी अभिषेक प्रकाश ने अधिकारियों को भरपूर बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए थे। लाइनमैन स्टाफ को भी होने वाले फाल्ट की सूचना मिलते ही अटेंड करने की हिदायत दी गई थी। एमडी ने बताया कि पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों से बिजली कटौती की बड़ी शिकायत नहीं मिली। वहीं, नगर निगम ने भी पानी की सप्लाई रखी।
काली पट्टी में भी कुछ नमाजी
शाही ईदगाह पर युवा सेवा समिति के कुछ समर्थक काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज में शामिल हुए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष बदर अली ने बताया कि हरियाणा में ट्रेन में सवार मुस्लिम युवक की हत्या की घटना पर समिति के सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर गम एवं गुस्से का इजहार किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/