फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There will be power cut in many areas including Devlok Colony today

देवलोक कॉलोनी सहित कई इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली

Sat, 06 Sep 2025 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
There will be power cut in many areas including Devlok Colony today
मरम्मत कार्यों के कारण बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण रविवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। आरटीओ उपकेंद्र क्षेत्र के फाजलपुर, सैनिक विहार, तेज विहार, नई बस्ती में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली नहीं रहेगी। डिफेंस एन्क्लेव क्षेत्र के साधु नगर, टीकाराम काॅलोनी, कासमपुर, नंदपुरी में सुबह 11:30 से 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सेंट लुक्स के काली मंदिर, नंगला भट्टू क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
इसके अलावा मलियान, ऋषिनगर, देव पार्क, साउथ इस्लामाबाद, पूर्वा पीर बक्श, गोला कुंआ, अंसार कालोनी, मोहकमपुर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ध्यानचंद नगर, हापुड़ रोड बाईपास, देवलोक काॅलोनी, सूर्यापुरम, रिजेंसी, ग्रांड डेय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। लिसाड़ी रोड, मुमताज नगर, मजीद नगर, तारापुरी, खुशहाल नगर, शाहजहां कालोनी, इत्तेफाक नगर में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन


जनता नगर में चार घंटे नहीं रही बिजली
मेरठ। ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के कारण शनिवार को गढ़ रोड जनता नगर समेत कई क्षेत्रों में 4 से 5 घंटे तक बिजली नहीं रही। गढ़ रोड पर रत्नकुंज अपार्टमेंट के पास नाले की पुलिया का चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस कारण पुलिया के पास रखे 430केवीए के ट्रांसफार्मर को शनिवार को वहां से शिफ्ट किया गया। इस कारण क्षेत्र में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक बिजली नहीं रही। इस कारण बिजली न होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य कई इलाकों दिल्ली रोड, शारदा रोड, ब्रह्मपुरी, शास्त्रीनगर आदि क्षेत्रों में भी बार बार बिजली आती जाती रही। बेगमपुल क्षेत्र में भी बार बार कट लगने के कारण व्यापारी परेशान रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed