फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There will be health check up at the railway station for Rs 50

रेलवे स्टेशन पर 50 रुपये में होगी स्वास्थ्य जांच

Sat, 15 Feb 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
There will be health check up at the railway station for Rs 50
रेलवे स्टेशन पर 50 रुपये में होगी स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन

मेरठ। यात्रा के दौरान अगर 50 रुपये में स्वास्थ्य जांच हो जाए तो इससे अच्छा क्या होगा। रेलवे ने देश के बड़े स्टेशनों पर हेल्थ चेकअप मशीन लगाने का एलान किया था। इसी क्रम में सिटी स्टेशन पर भी जल्द मशीन इंस्टॉल की जाएगी। यह स्टेशन पहुंच चुकी है। स्टेशन अधीक्षक ने मशीन को अनारक्षित टिकट काउंटर के पास लगाने का सुझाव दिया है।
इस मशीन के माध्यम से मात्र 50 रुपये में 16 तरह की जांचें होंगी। रिपोर्ट के लिए सिर्फ दस मिनट इंतजार करना पड़ेगा। अगर मोबाइल पर रिपोर्ट चाहते हैं तो ई-मेल देनी होगी। मशीन को चलाने का जिम्मा प्राइवेट कंपनियों को सौंपा गया है। जिससे जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

इन जांचों की होगी सुविधा
मशीन की सहायता से ब्लडप्रेशर, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, फैट, हाईड्रेशन आदि की रिपोर्ट मिलेगी। वहीं, पल्स रेट, हाइट मसल मास, बॉडी टेम्प्रेचर, बॉडी में ऑक्सीजन की मात्रा और वजन भी शामिल रहेगा। शुगर समेत अन्य जांच के लिए अलग से चार्ज लिया जाएगा। इसका फैसला मशीन लगाए जाने के बाद लिया जाएगा। दिल्ली और लखनऊ स्टेशन पर इस तरह की मशीनें शुरू हो चुकी हैं। मशीनों में जांच के लिए ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा के मुताबिक, मुख्यालय से सिटी स्टेशन पर मशीन भेज दी गई है। इसका संचालन जल्द शुरू करा दिया जाएगा। भागदौड़ भरी जिंदगी में चलते-चलते स्वास्थ्य जांच हो जाएगी। ये सराहनीय प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed