फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There will be grand road to pura mahadev

Meerut News: पुरामहादेव तक सड़क बनने से आसान होगी कनेक्टिविटी

Tue, 18 Nov 2025 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
There will be grand road to pura mahadev
मेरठ। आने वाले दिनों में बागपत के पुरा महादेव तक पहुंचना आसान हो जाएगा। क्षेत्रीय गांवों से होते हुए सड़क का निर्माण कराया जाएगा। करीब सवा साल में यह मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा। धौलीप्याऊ-चमरावल-बुढ़सैनी से पुरा महादेव तक 22.49 करोड़ से सड़क बनेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

धौलीप्याऊ-चमरावल-बुढ़सैनी से पुरा महादेव तक का यह मार्ग न केवल चौड़ा होगा बल्कि मजबूत और चमचमाता भी होगा, जो क्षेत्र के यातायात और पर्यटन को नई गति प्रदान करेगा। परियोजना के तहत मौजूदा सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। यह मार्ग कई गांवों से गुजरता है, जिनमें चमरावल, बुढ़सैनी और अन्य छोटे-बड़े गांव शामिल हैं। वर्तमान में यह सड़क संकरी और जर्जर हालत में है। बारिश के मौसम में कीचड़ और गड्ढों की समस्या आम है। ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में भारी परेशानी होती है। नई सड़क से श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। सड़क की चौड़ाई 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। इसी के साथ ही ड्रेनेज सिस्टम, साइन बोर्ड और स्ट्रीट लाइट्स भी लगाई जाएंगी। चमरावल और बुढ़सैनी गांव के लोगों का कहना है कि पिछले काफी लंबे समय से मांग की जा रही थी। अब एंबुलेंस और स्कूल बस आसानी से आएंगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सतेंद्र सिंह ने कहा कि यह परियोजना बागपत जिले के समग्र विकास का हिस्सा है, जहां पिछले वर्षों में कई सड़कें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed