{"_id":"64adb9087aa6fb1ac6065b87","slug":"there-will-be-brainstorming-on-permits-and-taxation-of-private-buses-meerut-news-c-14-1-mrt1005-272959-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निजी बसों के परमिट और कर निर्धारण पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निजी बसों के परमिट और कर निर्धारण पर होगा मंथन
Wed, 12 Jul 2023 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। निजी बसों के संचालन को लेकर परमिट के नवीनीकरण, मार्ग निर्धारण, कर और जुर्माने के लिए आज योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में आज संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक कमिश्नरी सभागार में होगी। मेरठ मंडल के सभी जिलाधिकारी और आरटीओ के साथ ट्रांसपोर्टर भी शामिल होंगे।
मंडल के मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़ सहित अन्य जनपदों में अधिकतर ऐसे मार्ग हैं, जहां निजी बसों का संचालन होता है। परिवहन विभाग में भी काफी प्राइवेट बसें अनुबंधित हैं। ऐसे गाडियों के मालिकों यानी ट्रांसपोर्टरों को परिवहन विभाग से परमिट लेना होता है। एक अवधि के बाद परमिट का नवीनीकरण करना होता है। इसमें कर निर्धारण सहित अन्य नियम भी तय किए जाते हैं। चालू वित्तीय वर्ष में यह पहली बैठक होगी।
इस संबंध में एआरटीओ कुलदीप सिंह का कहना है कि निजी बस संचालकों से जुड़े कई बिंदुओं पर बैठक में योजना तैयार होनी है। बैठक में ट्रांसपोर्टरों को भी अपनी राय रखने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद ही सहमति से ही अगली योजना तैयार होगी।