{"_id":"5fbfbbcf5fa20b384b101ad2","slug":"there-was-fight-between-two-parties-in-the-wedding-program-and-five-people-were-injured-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: घुड़चढ़ी में संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: घुड़चढ़ी में संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार, पांच लोग घायल
Thu, 26 Nov 2020 07:59 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 26 Nov 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में घुड़चढ़ी में नाचने के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद धारदार हथियार और लाठी-डंडे चलने से पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मंसूरपुर के गांव मुबारिकपुर निवासी धर्मवीर के पुत्र सन्नी की बुधवार की देर रात में घुड़चढ़ी थी। घुड़चढ़ी में नाचने के दौरान शराब के नशे में गांव के ही हरदीप व सुरेंद्र पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। हमले में एक पक्ष से हरदीप, कपिल और कोमल और दूसरे पक्ष से सोनू पुत्र सुरेंद्र व मिथुन घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बागपत: जेई के साथ मारपीट, सरकारी दस्तावेज छीने, ये है पूरा मामला
विज्ञापन
गांव में इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/