फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: many peoples has beaten up to JE of power corporation in Baghpat

बागपत: जेई के साथ मारपीट, सरकारी दस्तावेज छीने, ये है पूरा मामला

Thu, 26 Nov 2020 07:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Nov 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
UP News: many peoples has beaten up to JE of power corporation in Baghpat
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत में खेकड़ा के बसी गांव में बिजली लाइन लगाने गए बिजली विभाग के जेई को ग्रामीणों ने लाइन नहीं खींचने दी। वहीं तीन ग्रामीणों ने मारपीट कर उनसे सरकारी दस्तावेज और फाइल छीन ली। जेई ने खेकड़ा कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बिजली विभाग के जेई यतेंद्र भाटी कर्मचारियों के साथ बुधवार को बसी गांव में बिजली की लाइन खींचने गए थे। आरोप है कि युवक दीपक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इसका विरोध किया। जेई ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जेई के साथ गाली-गलौच और मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


इसके अलावा सरकारी दस्तावेज और फाइल भी छीन ली। जेई यतेंद्र भाटी ने कर्मचारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: 600 गज जमीन को लेकर भिड़े दो पक्ष, चौकी इंचार्ज के सिर में लगी ईंट, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह का कहना है कि जेई की तहरीर पर दीपक और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed