फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a huge jam on the Ganganahar bridge on the Kanwar route

Meerut News: कांवड़ मार्ग पर गंगनहर पुल पर लगा भीषण जाम

Mon, 14 Apr 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
There was a huge jam on the Ganganahar bridge on the Kanwar route
सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग के सरधना गंग नहर पुल पर लगा भीषण जाम। संवाद
सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग के सरधना पुल पर रविवार को भीषण जाम लग गया। इससे राहगीरों का गर्मी में बुरा हाल हो गया। करीब चार घंटे यहां जाम लगा रहा। पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे सरधना गंग नहर पुल पर अचानक जाम लग गया। कांवड़ मार्ग पर नानू की तरफ से आए गन्ने के ट्रकों की वजह से यहां जाम लगा। इसके बाद कांवड़ मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं। जाम में फंसे राहगीरों का गर्मी में बुरा हाल हो गया। सरधना गंगनहर पुल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जाम की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं, पुलिस चौकी के निर्माण की निगरानी में लगे पुलिसकर्मी व्यस्त रहे, लेकिन आमजन को परेशानी होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। यहां काफी देर तक वाहन जाम में फंसे रहे। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और दूसरे गांव के संपर्क मार्गों से होकर गुजरे। दोपहिया वाहन भी जाम में फंसे रहे। ज्यादातर वाहन चालक दौराला क्षेत्र के सिवाया और भूनी टोल प्लाजा से बचकर चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग से होकर गुजरते हैं। इसलिए सरधना पुल पर जाम की स्थिति बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed