फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a board outside for a massage parlor, and cabins were built inside. Deals were made on WhatsApp and Telegram.

Meerut News: बाहर मसाज पार्लर का बोर्ड था अंदर बने थे केबिन, व्हाट्एसप और टेलीग्राम पर होता था सौदा

Wed, 14 Jan 2026 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
There was a board outside for a massage parlor, and cabins were built inside. Deals were made on WhatsApp and Telegram.
पुलिस द्वारा स्पा सेंटरों पर मारे गए छापे के दौरान पकड़ा गया युवक । स्त्रोत वीडियो ग्रैप
पुलिस ने शहर के पॉश इलाकों में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को मौके से अश्लील सामग्री भी मिली। इन सेंटरों की बुकिंग व्हाट्सएप, मैसेंजर पर ऑनलाइन बुकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन

दरअसल जिस्मफरोशी के धंधे ने अब अपना पता बदल लिया है। यह गलियों से निकलकर अब चमचमाती स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स, एनक्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप और हाई-टेक वेबसाइटों पर शिफ्ट हो चुका है। पुलिस की भाषा में इसे साइबर वेश्यावृत्ति कहा जाता है। वेबसाइट, व्हाट्सएप और टेलीग्राम के त्रिकोण का इस्तेमाल करके दलाल सेक्स रैकेट चला रहे हैं। जिस स्पा सेंटरों पर पुलिस ने मंगलवार को छापा मारा वहां बाहर मसाज पार्लर का बोर्ड लगा था लेकिन अंदर केबिन बने हुए थे। ग्राहकों की बुकिंग व्हाट्सएप के जरिए होती है और उन्हें कोड वर्ड बताकर एंट्री दी जाती थी।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि व्हाट्सएप को इसलिए चुना जाता है क्योंकि यह हर किसी के पास है और इस पर फोटो-वीडियो भेजना आसान है। स्पा सेंटर पर काम करने वाली युवती और संचालिका ग्राहकों के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजते हैं। लड़कियों की फोटो और रेट लिस्ट भी भेजी जाती है। सीओ सिविल लाइन के मुताबिक टेलीग्राम पर नंबर छिपाने की सुविधा है। ग्राहक बिना नंबर साझा किए सिर्फ यूजरनेम के जरिए बात करते थे। इससे पुलिस के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकालना मुश्किल होता है। सीओ ने बताया कि सभी स्पा सेंटर में एक रिसेप्शन बना हुआ मिला जहां एक युवती बैठी थी। वहीं कई युवतियां अन्दर बैठी हुई मिलीं। अन्दर छोटे-छोटे कैबिन भी बने हुए थे जहां पर मसाज और जिस्मफरोशी की जाती थी। इसके अलावा नहाने के लिए बाथरुम भी छोटे-छोटे केबिन में साइड में बने हुए थे। सबकी वीडियोग्राफी भी सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने कराई है। सीओ ने बताया कि जिन-जिन स्पा सेंटर संचालिकाओं के मोबाइल में युवतियों के फोटो मिले है उनकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल द सीजर फैमिली मसाज पार्लर में मारा था छापा
मंगलपांडे नगर में पिछले साल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाने की टीम ने स्पा सेंटर द सीजर फैमिली में छापा मारकर कार्रवाई की थी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed