फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a big mistake in the rally of the SP-RLD alliance in Meerut, notice has been sent to the District President Rajpal Singh

मेरठ: सपा-रालोद गठबंधन की रैली में बड़ी चूक, जिलाध्यक्ष को भेजा नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

Tue, 14 Dec 2021 07:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Dec 2021 07:01 PM IST
सार

मेरठ में समाजवादी पार्टी और रालोद गठबंधन की रैली को लेकर सपा जिलाध्यक्ष को नोटिस भेजा गया है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह से तीन दिन में नोटिस का जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
There was a big mistake in the rally of the SP-RLD alliance in Meerut, notice has been sent to the District President Rajpal Singh
सपा रालोद की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दबथुवा में हुई सपा-रालोद गठबंधन की रैली को लेकर पुलिस ने आयोजक सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह को नोटिस भेजा है। इसमें लिखा है कि पूर्व सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। रैली स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। इसके कारण अनाधिकृत लोग डी घेरे को तोड़कर मंच पर चढ़ने लगे। इससे कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी। रैली के आयोजन में पार्किंग, सुरक्षा, कानून व्यवस्था के नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया। तीन दिन में नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं, इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में ढील बरती है। रैली स्थल पर पर्याप्त पुलिसबल नहीं था। इसकी सूचना एसपी देहात और एसएसपी को भी फोन पर दी गई थी। पुलिस-प्रशासन भाजपा के दबाव में आकर नोटिस थमा रहा है। नोटिस भेजकर डराने और दबाव बनाने का काम किया जा रहा है। इस संबंध में जल्दी बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed