फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is no possibility of resolving the dispute over new house tax, there may be an uproar

नए गृहकर का विवाद सुलझने के आसार नहीं, हो सकता है हंगामा

Tue, 12 Aug 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
There is no possibility of resolving the dispute over new house tax, there may be an uproar
मेरठ। नए गृहकर का विवाद सुलझने की बजाय बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जीआईएस सर्वे के आधार पर नया गृहकर नहीं देंगे। निगम पहले स्वकर निर्धारण प्रपत्र शत-प्रतिशत लागू करें। निगम अफसरों की लापरवाही के चलते नए गृहकर पर बड़ा हंगामा हो सकता है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम का कहना है कि स्वकर प्रपत्र वितरित करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जीआईएस सर्वे द्वारा चिह्नित भवनों से नया गृहकर लेने में निगम योजना बना रहा हैं, जबकि भवन स्वामियों में निगम अफसरों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। दस गुना ज्यादा गृहकर के बिल जारी हो रहे हैं। लोगों का गुस्सा देखते हुए महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने नए गृहकर के बिल वितरित करने पर रोक लगा दी थी और स्वकर निर्धारण प्रपत्र प्रणाली शत-प्रतिशत लागू करने की बात कही। नगर निगम ने एक निजी कंपनी के साथ अनुबंध करके डोर-टू-डोर स्वकर प्रपत्र वितरित करने की योजना बनाई। 15 दिन बीतने के बावजूद भी निगम कोई भी समाधान नहीं कराया पाया। इसको लेकर व्यापारियों में भी निगम के प्रति गुस्सा है। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता का कहना कि निगम की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। स्वकर प्रपत्र प्रणाली लागू होने के बाद ही व्यापारी नया गृहकर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed