फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is no arrangement for water drainage, waterlogging occurred on the road

पानी निकासी के प्रबंध नहीं, रास्ते में हुआ जलभराव

Wed, 23 Apr 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
There is no arrangement for water drainage, waterlogging occurred on the road
सराय खादर गांव के मुख्य मार्ग पर भरा गंदगी युक्त पानी स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। देश को आजाद हुए भले ही 78 वर्ष हो गए हों, परंतु गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जिनके कारण ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत तारापुर के राजस्व गांव सराय खादर के अधिकतर घरों की पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पानी गांव के मुख्य मार्ग पर भरा रहता है। इन दोनों गांव के चारों ओर मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से ग्रामीण पानी निकासी की मांग शासन प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी कर रहे हैं, परंतु कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है, जबकि सरकार दावा कर रही है कि शहरों की तर्ज पर गांव का विकास हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण जगत सिंह, बुद्धराज, रमेश, अमित योगेंद्र, मदनपाल आदि का कहना है कि गांव के मुख्य मार्ग पर पानी भरा होने के कारण गंभीर बीमारियों के फैलने का भी खतरा है। कुछ ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। इस कारण पानी निकासी प्रभावित हो गई है। गांव के दूसरे रास्तों का भी यही हाल है। लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बरसात के समय यह रास्ते उनके लिए काफी मुश्किलों भरे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या का कराएंगे समाधान
इस मामले में विकासखंड के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और जल्द ही समस्या का समाधान होगा। -अनिल कुमार, ग्राम प्रधान, तारापुर


ग्राम प्रधान को दिए जाएंगे निर्देश
सराय खादर गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधान को निर्देश दिए जाएंगे और ग्रामीणों की समस्या को दूर कराया जाएगा। -धीरसिंह,
एडीओ पंचायत, हस्तिनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed