फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Azam Khan arrives in Meerut, says there is an atmosphere of hatred, need to proceed cautiously

UP: आजम खां पहुंचे मेरठ, बोले- नफरत का माहौल है, फूंक-फूंक कर कदम रखने की जरूरत, हत्या की साजिश की जताई आशंका

Sun, 09 Nov 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 09 Nov 2025 11:51 PM IST
सार

Meerut News: सपा नेता आजम खां परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव अमीनाबाद में अपने परिचित के यहां शादी समारोह में पहुंचे। उन्होंने कहा कि लिखित में मिलने पर ही कोई सुरक्षा लूंगा। 

विज्ञापन
UP: Azam Khan arrives in Meerut, says there is an atmosphere of hatred, need to proceed cautiously
परीक्षितगढ़ में शादी समारोह में शामिल हुए आजम खां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने कहा कि घृणा का माहौल है। ऐसे में हमें फूंक-फूंक कर कदम रखने की जरूरत है। जब तक लिखित में कोई पत्र नहीं मिलता, तब तक कोई भी सुरक्षा नहीं लूंगा। वर्दी में छिपे हथियारबंद लोगों का क्या भरोसा। मेरी हत्या की साजिश भी रची हो सकती है।
विज्ञापन

 

आजम खां रविवार रात करीब आठ बजे परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव अमीनाबाद उर्फ बड़ा गांव निवासी अपने परिचित खालिद की पुत्री साबिया की शादी समारोह में आए थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री ने यह बातें कही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें हर कदम पर बड़ी एहतियात की जरूरत है क्योंकि जो मद्दे मुकाबिल है वो बहुत ताकत में है और वो हमसे बड़ी घृणा कर रहा है। कभी-कभी हिमायत भी बहुत नुकसानदेह साबित हो जाती है। ऐसी हिमायत जिसका हमारा मुखालिफ इंतजार कर रहा हो कि वह कह सके कि तुष्टीकरण हो रहा है। 
 
विज्ञापन

कह सकें कि किसी एक वर्ग की हिमायत करने के लिए किसी दूसरे वर्ग की मुखालफत कर रहे हैं। हम उस दिन लड़ाई हार जाएंगे, जिस दिन दो वर्गों के बीच में फौलाद की दीवार खड़ी हो जाएगी। गारे की दीवार गिराई जा सकती है, फौलाद की नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed