फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is a possibility of rain for five days with thunder and lightning in West UP

वेस्ट यूपी में गरज और चमक के साथ पांच दिन बारिश के आसार

Thu, 19 Jun 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of rain for five days with thunder and lightning in West UP
इकरार अहमद.....नगर निगम के सामने सड़क पर हुआ बारिश से जल भराव।
मोदीपुरम। वेस्ट यूपी में गरज और चमक के साथ तीन दिन बारिश के आसार हैं। बुधवार को दिन भर उमस के बाद शाम को कई स्थानों पर बारिश हुई। इससे लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। मानसून ने रफ्तार पकड़ते हुए वेस्ट यूपी में दस्तक दी है।
विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि वेस्ट यूपी में 19 जून से लेकर 23 जून तक गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 20 और 21 जून को गरज के साथ वर्षा हो सकती है। इससे तैयार फसलों को नुकसान हो सकता है। किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए विशेष सतर्कता बरतनी होगी।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 69 दर्ज किया गया। जबकि, शहर में गंगानगर 85, जयभीमनगर 80, पल्लवपुरम 41, दिल्ली रोड 56, बेगमपुल 75 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मानसून से पहले प्री मानसून की बारिश अच्छी होगी। मानसून की रफ्तार भी तेज है।



गन्ने का ऐसे करें बचाव
- गन्ने की फसल में सिंचाई न करें, नमी संरक्षण पर ध्यान दें।
- वर्षा रुकने के बाद निराई-गुड़ाई व मिट्टी चढ़ाने का कार्य कराएं, ताकि खरपतवार नियंत्रण हो सके।
- फसलों को प्रारंभिक कीट जैसे शूट बोरर तना छेदक प्रबंधन के लिए ट्राइकोग्राम्मा चिलोसिस के उपयोग को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

सब्जियों का ऐसा करें बचाव
- अत्यधिक नमी की स्थिति में बुवाई या रोपाई को कुछ दिनों तक टाल दें
- अत्याधिक बारिश की स्थिति में खेत में जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करें। विशेषकर लौकी, तोरई, भिंडी जैसी सब्जियों में सड़न का खतरा रहता है।
- तैयार सब्जियों की तुड़ाई वर्षा से पहले कर लें।

इकरार अहमद.....नगर निगम के सामने सड़क पर हुआ बारिश से जल भराव।

इकरार अहमद.....नगर निगम के सामने सड़क पर हुआ बारिश से जल भराव।

इकरार अहमद.....नगर निगम के सामने सड़क पर हुआ बारिश से जल भराव।

इकरार अहमद.....नगर निगम के सामने सड़क पर हुआ बारिश से जल भराव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed