यूपी: कोल्हू संचालक समेत 20 लोगों से मांगी रंगदारी, पीड़ितों को घरों के बाहर मिली चिट्ठी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में भावनपुर क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में कोल्हू संचालक समेत 20 लोगों को चिट्ठी भेजकर रंगदारी मांगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
गांव में बुधवार तड़के महिलाएं घर के बाहर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान उनको घरों के बाहर चिट्ठी मिली। उसमें दो लाख से लेकर 20 लाख रुपये तक की रंगदारी मांगी गई। चिट्ठी में लिखा है कि 20 दिसंबर को सब लोग गांव के जंगल में खेड़े वाली सरकारी ट्यूबवेल पर पैसा पहुंचा दें। कोल्हू संचालक शिवकुमार समेत 20 घरों में पहुंची चिट्ठी से ग्रामीणों में खलबली मच गई। इंस्पेक्टर भावनपुर ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को भी गांव भेजा गया है।
धमकी भरी चिट्ठी भेजकर करीब 20 घरों से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम जांच पड़ताल कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -अजय साहनी, एसएसपी
लोकल बदमाशों पर जताई आशंका
एक ही दिन में 20 लोगों से रंगदारी मांगने का मामला लखनऊ तक पहुंच गया। रंगदारी की रकम लेने का दिन और जगह एक है, लेकिन सबको अलग अलग समय दिया गया है। पुलिस ने लोकल बदमाशों पर आशंका जताई है। चिट्ठी मिलने के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
एक ही राइटिंग और एक कॉपी के अलग-अलग पेज पर लिखकर धमकी भरी चिट्ठी घरों के बाहर फेंकी गई है। पुलिस की प्राथमिक दृष्टि में शरारती तत्व या फिर किसी शराबी ने यह हरकत की है। सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह जांच के लिए मुबारिकपुर गांव पहुंचे। पुलिस ने लोकल बदमाशों की भी कुंडली खंगाली। ग्रामीणों से भी संदिग्ध लोगों के बारे में पूछताछ की गई है।
शरारती तत्वों की तलाश
पुलिस ने मंगलवार देररात की जानकारी जुटाई है। कौन-कौन शराब पीकर उत्पात मचाता है और कौन वारदात को अंजाम दे सकता है। पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ सदर देहात के छुट्टी पर होने के चलते चार्ज सीओ मवाना के पास है। सीओ मवाना ने बताया कि लाइन वाली कॉपी में चिट्ठी लिखी गई है। राइटिंग एक जैसी है। शातिर अपराधी एक दिन में 20 लोगों से रंगदारी नहीं मांगता। पुलिस जल्द आरोपी गिरफ्तार करेगी।
इनसे रंगदारी मांगी और कितनी
नाम कितने मांगे समय
शिव कुमार पांच लाख एक बजे
ज्ञानेंद्र दस लाख दो बजे
रामकुमार दो लाख दो बजे
दिनेश पांच लाख दो बजे
मगन पांच लाख तीन बजे
नरेश (बाबू जी) पांच लाख तीन बजे
ओमकार दस लाख दो बजे
राजवीर बीस लाख दो बजे
मांगे दो लाख दो बजे
गजराज दो लाख दो बजे
अलीजान पांच लाख दो बजे
नूरू पांच लाख दो बजे
नत्थू पांच लाख दो बजे
धर्मवीर दस लाख दो बजे
राजवीर दस लाख दो बजे
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/