फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There could be a possibility of a world war in the future: Nivedita

भविष्य में बन सकती है विश्व युद्ध की संभावना :निवेदिता

Mon, 22 Sep 2025 08:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 22 Sep 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
There could be a possibility of a world war in the future: Nivedita
मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज में सोमवार को आरजी रेंजर्स ने विश्व शांति दिवस मनाया। शिक्षिकाओं व छात्राओं को शांति बैज पहनाकर शांति का संदेश दिया। प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक ने कहा कि वर्तमान समय में अनेक देशों में युद्ध चल रहे हैं, जो भविष्य में विश्व युद्ध के संकेत भी दे रहे है।
विज्ञापन

रेंजर्स लीडर डॉ. सुनीता सिंह ने सभी रेंजर्स का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में टीशा, सरगम, कशिश, अंशिका, आजमी, खुशबू, दिशा, शुमायला, स्वाति, प्रियंका, अश्विनी, पायल, रवीना और काजल का सहयोग रहा। साथ ही महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर बी वॉक एप्लाइड क्लिनिकल साइकोलॉजी विभाग ने वार्ता आयोजित की। वार्ता का आयोजन शिवानी तेवतिया और अम्मार फातिमा ने किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता आरसीआई मनोवैज्ञानिक सरबानी चौधरी ने बताया कि आज के तनावपूर्ण जीवन में आत्महत्या की प्रवृत्ति एक गंभीर सामाजिक समस्या बन चुकी है। ऐसे में परिवार और मित्रों का सहयोग बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक ने कहा कि आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाना जरूरी है। परिवार और मित्रों का सहयोग जीवन बचाने में सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में बी वॉक विभाग की कोऑर्डिनेटर और मनोविज्ञान विभाग की प्रभारी प्रो. नीलम सहित प्रो. कुमकुम पारीक, डॉ. प्रियंका, डॉ. सुनीता सिंह उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed