फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Then Sulaga Saharanpur: Strict action on the order of CM Yogi, 24 arrested

फिर सुलगा सहारनपुर : सीएम योगी के आदेश पर सख्त कार्रवाई, 25 गिरफ्तार

Wed, 24 May 2017 01:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Wed, 24 May 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
Then Sulaga Saharanpur: Strict action on the order of CM Yogi, 24 arrested
सहारनपुर में फिर बवाल

सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि एक बार फिर सुलग उठा। मंगलवार को सहारनपुर पहुंची बीएसपी सुप्रीमो मायावती के निकलते ही बवाल हो गया। बताया गया कि मायावती के कार्यक्रम से लौटते वक्त राजपूतों ने दलितों पर हमला बोल दिया। लोगों में इतना गुस्सा भरा था कि जो सामने आया उसी पर हमला बोल दिया। इस दौरान दो को गोली मारी गई जबकि करीब आधा दर्जन लोगों को धारदार हथियार से घायल कर दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस पहुंची और 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मंगलवार को यह मुद्दा इतना बढ़ गया कि तुरंत लखनऊ खबर पहुंच गई। इस पर सीएम योगी ने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के आदेश देते हुए डीआईजी को मौके पर तैनात किया। इसके अलावा पांच जिलों की पीएसी मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और गाजियाबाद समेत पीएसी कंपनी तैनात है।

विज्ञापन

लोगों पर चांदपुर में हुआ हमला

Then Sulaga Saharanpur: Strict action on the order of CM Yogi, 24 arrested
सहारनपुर में फिर बवाल

आपको बता दें कि मंगलवार को मायावती के कार्यक्रम से लौट रहे लोगों पर चांदपुर में हमला हो गया। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोगों को धारदार हथियार के काटकर जख्मी कर दिया गया। इसके बाद वहां माहौल गर्मा गया और मौके पर अधिक संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। बता दें कि कल रात आला अफसर सहारनपुर के शब्बीरपुर में तैनात रहे। 

सीएम योगी के आदेश पर पुलिस अब इस मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अभी तक 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले बीएसपी बॉस मायावती मंगलवार को सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव पहुंची जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान मायावती ने दलितों के घर जले देखें तो दुख जताया। मायावती ने सीधे भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सहारनपुर में बवाल बीजेपी ने ही कराया है। मायावती इतने पर ही नहीं रूकी उन्होंने प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया और कहा, 'प्रशासन ने सरकार के इशारे पर पक्षपात किया।' मायावती ने कहा कि प्रशासन मुकदमे वापस लेकर दोनों पक्षों के हाथ मिलवाए। मायावती ने आखिर में कहा कि भाजपा नफरत फैलाना बंद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed