{"_id":"5912d9684f1c1b1157851e47","slug":"then-sulaga-saharanpur-dalits-burnt-several-dozen-carts-photos-will-be-shocking-to-see","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर सुलगा सहारनपुर, दलितों ने फूंकी कई दर्जन गाड़ियां, तस्वीरें देख कांप उठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर सुलगा सहारनपुर, दलितों ने फूंकी कई दर्जन गाड़ियां, तस्वीरें देख कांप उठेंगे
Wed, 10 May 2017 02:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Wed, 10 May 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 18
सहारनपुर में बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सहारनपुर में शब्बीरपुर मामले को लेकर गांधी पार्क में हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ने की सूचना मिलते ही हलालपुर और आसपास के गांवों के लोग एकत्रित होकर सड़क पर आ गए। सुबह लगभग 11 बजे दलित युवकों ने हलालपुर से कुछ आगे चिलकाना रोड स्थित नहर के आसपास लगे लकड़ियों के ढेरों में आग लगा दी। सड़क के बीचों-बीच लकड़ियां रख कर उनमें भी आग लगा दी।
2 of 18
सहारनपुर में बवाल
आरोप है कि बाइक पर आने-जाने वाले लोगों के साथ मारपीट भी शुरू कर दी। महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। युवकों ने हाथों में डंडे ले लिए और पथराव करने के लिए पत्थरों के ढेर लगा लिए। युवकों ने सड़क को चारों ओर से घेर लिया। कुछ युवक सड़क के दोनों ओर बाग में खड़े रहे।
3 of 18
सहारनपुर में शोभा यात्रा को लेकर बवाल
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक यातायात ओमवीर सिंह, मंडी कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। छोटी गाड़ी दमकल की भी पहुंच गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ युवकों के पास तमंचे भी थे और ये कई बार निकालकर लहराए गए। दोनों ओर से रास्ता जाम रहा। पुलिस दूर खड़ी होकर तमाशा देखने के अलावा कुछ भी नहीं कर सकी। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 18
सहारनपुर में बवाल
युवकों ने पकड़े गए लोगों को छुड़ाने और सभी को उनकी बाइकें दिलाने की मांग की। पुलिस ने उन्हें काफी आश्वासन दिया। लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस की एक नहीं सुनी। एडीएम एफ हरीश चंद्र भी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों से लिखित में उनकी मांग ली। उसके बाद भीम आर्मी का नेता चंद्रशेखर वहां पहुंचा और उसके कहने पर लोग वहां से हटे।
विज्ञापन
5 of 18
पुलिस को दौड़ाया
वहीं पुलिस ने जब तक हलालपुर को शांत किया, तब तक नाजिमपुरा में दलित युवकों ने बवाल शुरू कर दिया। लगभग 12 बजे दलित समाज के युवक बेहट रोड स्थित साईं धाम के सामने नाजिमपुरा में युवकों ने जाम लगा दिया। युवकों ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे वहां भगदड़ मच गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।