{"_id":"6165ee378ebc3ed0707df562","slug":"theft-of-five-lakhs-in-the-house-of-a-cloth-merchant-in-lisadigate-meerut-news-mrt5604199133","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिसाड़ी गेट में कपड़ा व्यापारी के घर पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिसाड़ी गेट में कपड़ा व्यापारी के घर पांच लाख की चोरी
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट में कपड़ा व्यापारी के घर पांच लाख की चोरी
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में सोमवार देर रात बदमाशों ने व्यापारी के घर से नकदी और जेवरात सहित करीब पांच लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह व्यापारी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। व्यापारी ने पड़ोसी युवक पर चोरी का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
समर गार्डन निवासी नवाब कपड़े का व्यापार करते हैं। नवाब सोमवार को बाहर गए थे, जबकि पत्नी मायके में थी। सोमवार देर रात चोर घर का ताला तोड़कर मकान में घुस गए और एक लाख तीस हजार रुपये, करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात लेकर चले गए। नवाब ने पड़ोसी युवक पर आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ पुराने आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं। इसकी जांच की जा रही है। कुकर्म के मामले में समझौते का दबाव बनाने के लिए तो चोरी का आरोप नहीं लगाया है, इसकी जांच की जा रही है।