{"_id":"5df68a6e8ebc3e87f939f479","slug":"theft-of-50-thousand-cash-and-50000-cigrette-bags-sardana-news-mrt458959045","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार की नकदी व 50 हजार की सिगरेट वाला थैला चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार की नकदी व 50 हजार की सिगरेट वाला थैला चोरी
विज्ञापन

सरधना। कालंद चुंगी पर बदमाशों ने रविवार दोपहर एक सेल्समैन की बाइक से थैला चोरी कर लिया। जिसमें करीब 50 हजार रुपये की नकदी और 50 हजार रुपये कीमत की सिगरेट थी। सेल्समैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के झिटकरी गांव निवासी राजपाल सिंह पुत्र बुद्ध सिंह पर रेड एंड व्हाइट सिगरेट की एजेंसी है। वह बाइक पर सरधना नगर व देहात क्षेत्र में सिगरेट की दुकानों पर सिगरेट की सेल करता है। रविवार को वह कालंद चुंगी पर एक दुकान पर सिगरेट देने पहुंचा। बाइक सड़क पर खड़ी कर वह दुकान पर सिगरेट देने चला गया। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बाइक से थैला चोरी कर लिया। जिसमें करीब 50 हजार रुपये की नकदी और 50 हजार रुपये से अधिक की कीमत की सिगरेट थी। उसने शोर मचाया तो लोगों की
भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि तहरीर पर लिखा पढ़ी कर कार्रवाई कराई जा रही है।