फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft in tube wells of four farmers in Salawa, irrigation system stalled

Meerut News: सलावा में चार किसानों के नलकूपों में चोरी, सिंचाई व्यवस्था ठप

Thu, 28 May 2026 08:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Theft in tube wells of four farmers in Salawa, irrigation system stalled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के गांव सलावा में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात चोरों ने चार किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए वहां से हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

सलावा निवासी ओमप्रकाश, सोमबीर, ओमसिंह और पोले के खेतों पर बने नलकूपों में बुधवार रात चोरों ने ताले तोड़कर बिजली मोटर, स्टार्टर, केबल और अन्य कृषि उपकरण चोरी कर लिए। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो ताले टूटे और सामान गायब था। किसानों का कहना है कि फसलों की सिंचाई का समय चल रहा है और चोरी के कारण सिंचाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इससे फसलों के सूखने और भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही है, लेकिन पुलिस प्रभावी कार्रवाई में नाकाम साबित हो रही है। सीओ आशुतोष कुमार ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed