{"_id":"6352fa60d3e46d6b442a56ef","slug":"theft-in-the-homes-of-those-who-put-up-posters-of-exodus-in-nangla-shekhu-city-news-mrt610629334","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगला शेखू में बंद घरों में लाखों की चोरी, जांच करने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगला शेखू में बंद घरों में लाखों की चोरी, जांच करने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
नंगला शेखू में पलायन के पोस्टर लगाकर जाने वालों के घरों में चोरी
मेरठ। इंचौली के नंगला शेखू गांव में सैनी और मुस्लिम पक्ष के लोगों के बीच विवाद रुकने का काम नहीं ले रहा हैं। घर पर पलायन के पोस्टर लगाकर गए मुस्लिम समुदाय के घरों में लाखों की चोरी हो गई। चोरों ने छत के रास्ते ताले तोड़कर नकदी, जेवरात सहित 10 लाख का सामान चोरी किया। शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष के लोग गांव में लौटे थे, तब पता चला। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस गांव में 4 अक्तूबर को दो पक्षों में विवाद के बाद कुलदीप सैनी और उनके भतीजे पवन घायल हो गए थे। इस मामले में हैविन खान, शौकत अली समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें से हैविन व शौकत जेल भी गए थे। 13 अक्टूबर को हैविन और शौकत जमानत पर आए थे। सैनी समाज ने इसका विरोध किया था। वहीं, हैविन पक्ष के लोग पलायन के पोस्टर चस्पा कर गांव से चले गए थे।