{"_id":"59d298b14f1c1ba1538b5445","slug":"theft-in-thaapar-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी का बंद मकान खंगाला, 31 लाख की नगदी समेत जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी का बंद मकान खंगाला, 31 लाख की नगदी समेत जेवरात चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थापर नगर में चोरों ने मोबाइल फोन व्यापारी का बंद मकान खंगालते हुए करीब 31 लाख की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। अंदेशा है कि घटना में किसी नजदीकी का हाथ है। सिख समाज के अलावा भाजपा नेताओं ने पुलिस से घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
सदर बाजार थाना अंतर्गत थापर नगर में गुरुद्वारे के निकट बैंक वाली गली में सरदार अमरजीत सिंह का मकान है। उनकी पीएल शर्मा रोड पर मोबाइल फोन की एजेंसी है। साथ ही गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सदस्य भी हैं। 26 सितंबर को उनका परिवार रिश्तेदारी में रायपुर गया था। उनका बेटा मनिंदर सिंह भी 28 सितंबर को वहां चला गया। था। घर पर उनका पुराना कर्मचारी शैलेंद्र सोता था।
विज्ञापन
अमरजीत सिंह के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे जब उनका परिवार वापस घर लौटा तो मकान में चोरी का पता चला। चोर रसोई की खिड़की की ग्रिल तोड़कर मकान में घुसे। अलमारी में रखे 5.50 लाख रुपये और करीब 25 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने कमरे के बराबर में बने उनके ऑफिस की अलमारी को भी तोड़ा, लेकिन उसमें कुछ नहंी था। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना में कोई नजदीकी हो सकता है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
चोरों का पता था चाबी का
पीड़ित परिजनों के अनुसार उनकी अलमारी में एक तरफ केवल कपडे़ रखे थे, जबकि दूसरी तरफ लॉकर में कैश और जेवरात थे। चोरों को इसका भी पता था कि लॉकर की चाबी कहां छिपाकर रखी गयी थी। अंदेशा है कि ये काम कोई भेदी ही कर सकता है। उसे पता था कि वह लोग चाबी कहां छिपाकर रखते हैं।
नहीं छेड़े लाखों रुपये के मोबाइल
व्यापारी के अनुसार मकान में करीब आठ लाख रुपये के सीलबंद मोबाइल फोन और दो लैपटॉप रखे हुए थे। लेकिन चोरों ने इन्हें छेड़ा तक नहीं। जिससे साफ है कि चोर कैश और जेवरात लेने ही आए थे।
घटना में करीबी का हाथ
व्यापारी के परिजनों और पुलिस के शक की सुई दुकान के स्टाफ, घर में काम करने वाले या किसी बेहद नजदीकी पर घूम रही है। क्योंकि ये काम किसी ऐसे करीबी व्यक्ति का है, जिसे व्यापारी के परिवार और कारोबार की पूरी जानकारी के साथ ही घर की भौगोलिक स्थिति के बारे में अच्छी तरह से पता है। चोरों ने सीधे उसी कमरे का दरवाजा तोड़ा जिसमें अलमारी थी। चोर न तो मकान की ऊपरी मंजिल पर गए और न ही दूसरों कमरों में।
सारा जेवर ले गए
स. अमरजीत सिंह ने बताया कि घर में उनकी पत्नी और दो बहुओं का जेवर रखा था। उनके हार, अंगूठी, कुंडल आदि शादी विवाह के तमाम जेवर थे, जिसे चोर ले गए। थोड़ा जेवर उनका और उनके बेटों का भी था।
गंभीर नहीं दिखी पुलिस
घटना का पता चलने पर पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा और सिख समाज के लोग व्यापारी के घर पहुंचे। कमल दत्त शर्मा के अनुसार परिजनों ने सुबह ही पुलिस को घटना की सूचना दे दी थी। लेकिन केवल चौकी इंचार्ज ले आकर पूछताछ की और चले गए। इसके बाद उन्होंने एसएसपी और एसपी सिटी से फोन पर बात की तो बाद में इंस्पेक्टर सदर जांच करने पहुंचे।