{"_id":"6ae22f1f4c222221c0073dc3","slug":"theft-in-defence-colony-meerut-news-c-72-1-mct1012-161884-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस कॉलोनी में चोरी: पुलिस को गुमराह कर रहे नौकरानी और प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस कॉलोनी में चोरी: पुलिस को गुमराह कर रहे नौकरानी और प्रेमी
विज्ञापन

चोरी किया सामान अभी बरामद नहीं, बार-बार कहानी बदल रहे दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। डिफेंस कॉलोनी निवासी कारोबारी आशुतोष भल्ला के यहां चोरी करने वाली आरोपी नौकरानी रौशनी और उसका प्रेमी गुमराह करने में लगे हैं। दोनों बार-बार कहानी बदल रहे हैं। गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद भी पुलिस चोरी किए सामान को बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के आधार पर अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया हुआ है।
गंगानगर थाना पुलिस रौशनी और उसके प्रेमी नीरज को गिरफ्तार कर मंगलवार रात में थाने ले आई। पुलिस ने रात में भी दोनों से पूछताछ की, परंतु कोई जानकारी उन्होंने नहीं दी। थाना पुलिस, एसओजी की टीम ने दिन में भी दोनों से अलग-अलग पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, नौकरानी रौशनी ने बताया कि उसे प्रेमी के कहने पर गहने और नकदी चोरी कर बाहर आई। डिफेंस कॉलोनी के बाहर उसे मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवती मिली। उसने वह सामान उसको दे दिया। पुलिस को यह कहानी सुना रौशनी बार-बार ज्वेलरी उसके पास न होने की बात कहती रही। वहीं, उसके प्रेमी नीरज ने भी बताया कि रौशनी उसे बिना ज्वैलरी और कैश के बिना मिली थी। चोरी हुए सामान की बरामदगी ना हो पाना पुलिस के लिए परेशानी खड़ा कर रहा है।
परिवार से ज्यादा वास्ता नहीं
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रौशनी की शादी हो चुकी है उसका एक बेटा भी है। वह पति और बेटे से अलग रहती है। परिवार के लोगों से उसका ज्यादा वास्ता नहीं है। अभी पिछले दिनों कानपुर निवासी नीरज से सोशल मीडिया के जरिये प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस अन्य लोगों को भी कर रही तलाश
जानकारी के अनुसार, नौकरानी रौशनी ने पूछताछ में बताया कि उसने चोरी किया पूरा सामान दुपट्टा मुंह पर बंधे लड़की को दे दिया। वह, उसे जानती भी नहीं है। उसने प्रेमी के कहने पर उसे वह सामान दिया। उसने वह लड़की वहां से चली गई। अब पुलिस आरोपी रौशनी के आधार पर बताए अन्य लोगों की तलाश में लग गई है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जल्द पूरी वारदात को खुलासा किया जाएगा।
गंगानगर में किरायेदारों के भी सत्यापन नहीं
गंगानगर में 30 से अधिक कॉलोनी बस गई है। गंगानगर और उन कालोनियों में बाहर के लोग आकर किराए पर रह रहे है। मकान मालिक भी किरायेदारों का सत्यापन करना जरूरी नहीं समझती। वहीं, करीब 50 से अधिक होटलों में कई होटलों में रूम लेकर रुकने वाले लोगों की रजिस्टर में एंट्री तक नहीं मिलती। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को अभियान चलाकर लोगों का सत्यापन करना चाहिए।
-- -- -- -