फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft at two houses in Lisari Gate; cash and jewelry worth lakhs stolen.

Meerut News: लिसाड़ी गेट में दो घरों में चोरी, लाखों की नकदी जेवरात चोरी

Sun, 27 Sep 2026 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Theft at two houses in Lisari Gate; cash and jewelry worth lakhs stolen.
चोरों ने दोनों बंद मकानों को खंगाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। लिसाड़ी गेट की मदीना कॉलोनी में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घर के मालिक ताला लगाकर किसी काम से शहर से बाहर गए थे। चोरों ने दोनों घरों में रखे 3.75 लाख रुपये नकद, 50 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात, कीमती सामान व कपड़े चोरी कर लिए। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मदीना कॉलोनी निवासी इकबाल ने बताया कि शनिवार रात वह परिजनों के साथ गाजियाबाद गया था। उसने हाल ही में समर गार्डन में अपना मकान बेचा था। इसका 3.75 लाख रुपया उसके पास रखा था। घर पर ताला लगा था। इसी दौरान रात में चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अलमारी व सेफ के लॉकर तोड़ दिए। यहां रखी नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े व सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने पास के ही फिरोज के मकान को निशाना बनाया। फिरोज ट्रक ड्राइवर है। वह ट्रक लेकर बाहर गया था। पत्नी रेशमा बच्चों के साथ मायके खतौली गई थी। रविवार सुबह वापस आने पर ताले टूटे मिले। यहां भी अंदर जाकर सेफ व अलमारी तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। इकबाल ने बताया कि दोनों घरों से 3.75 लाख रुपये नकद व लगभग 50 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास की गलियों व क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक कर चोरों की पहचान का प्रयास कर रही है।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed