फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft at a coaching center in Thapar Nagar

Meerut News: थापर नगर के कोचिंग सेंटर में चोरी

Wed, 23 Sep 2026 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Theft at a coaching center in Thapar Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के थापर नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर से चोर कई लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
राइज वेस्टर कोचिंग सेंटर के मालिक नवीन अग्रवाल ने बताया कि थापर नगर स्थित कुमार प्लाजा के प्रथम तल पर उनका कोचिंग सेंटर है। इसका संचालन शाकिर करता है। सोमवार रात वह कोचिंग सेंटर बंद कर घर गए थे। मंगलवार सुबह आकर कोचिंग सेंटर खोला तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। एग्जास्ट फैन टूटा हुआ था। इसी रास्ते से आकर चोरों ने कोचिंग सेंटर के अंदर रखा दो लैपटॉप, छह मोबाइल व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पूरी घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed