फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft again in Haji Yakub's factory even after deployment of police

Meerut News: पुलिस की तैनाती के बाद भी हाजी याकूब की फैक्टरी में फिर चोरी

Wed, 05 Jul 2023 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Theft again in Haji Yakub's factory even after deployment of police
खरखौदा (मेरठ)। हापुड़ रोड स्थित अल्लीपुर में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की सील लगी मीट फैक्टरी में पुलिस की तैनाती के बावजूद फिर से चोरी की गई। चोर यहां से जनरेटर, विद्युत मोटर, ट्रांसफार्मर की पत्ती और एलईडी चुराकर ले गए। इससे पहले भी फैक्टरी में सामान चोरी होता रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, डेढ़ वर्ष पूर्व पुलिस ने फैक्टरी पर छापा मारा था। जांच टीम ने अवैध रूप से फैक्टरी का संचालन होना बताया था। उसी समय से फैक्टरी पर सील लगाई गई थी। उसी समय से फैक्टरी में सुरक्षा और निगरानी के लिए पुलिस तैनात है। इसके बाद भी फैक्टरी में चोरी हो रही है। मीट फैक्टरी में अमोनिया प्लांट इंचार्ज बिलाल ने बताया कि सोमवार रात चोरों ने फिर से जनरेटर, विद्युत मोटर, परिसर में लगे ट्रांसफार्मर की पत्ती, याकूब के बेटे इमरान कुरैशी के कार्यालय से एप्पल कंपनी की एलईडी चोरी की। सोमवार को कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की। इंस्पेक्टर राजीव का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कैमरे बंद कराने के कारण हो रही है चोरी की घटनाएं
- पूर्व मंत्री के कानूनी सलाहकार ने बताया फैक्टरी परिसर में 20 कैमरे लगे थे। इन्हें पुलिस ने बंद करा दिया है। वहीं फैक्टरी में निजी स्तर पर लगाए गए सुरक्षाकर्मी भी हटा दिए गए हैं। अब पुलिस यहां निगरानी कर रही है। इसके बावजूद वारदात हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed