फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theaters open in western UP from today, where permission was not given, read here

पश्चिमी यूपी में आज कहां खुलेंगे सिनेमाघर, कहां नहीं मिली अनुमति, यहां पढ़ें पूरी खबर

Thu, 15 Oct 2020 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Oct 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Theaters open in western UP from today, where permission was not given, read here
सिनेमा हॉल - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के कारण मार्च से बंद सिनेमाघरों को सरकार ने 15 अक्तूबर से खोलने का आदेश दे दिया। मेरठ शहर में केवल दो-तीन सिनेमाघरों को छोड़कर अन्य सभी सिनेमाघर आज बंद रहेंगे। अधिकांश संचालकों ने शुक्रवार से शो चलाने की बात कही है।

विज्ञापन


बुधवार दिन भर सिनेमाघर संचालक प्रशासन के अनुमति पत्र का इंतजार करते रहे। देर रात प्रशासन ने पांच सिनेमाघरों को ही अनुमति जारी की। जिसकी वजह से सिनेमाघर संचालक पूरी तैयारी नहीं कर पाए, इसलिए अब शुक्रवार से ही जिले में सिनेमाघर खुलेंगे, उसमें भी केवल पांच सिनेमाघरों वेव सिनेमा शॉप्रिक्स, नंदन, मैग्नम, अप्सरा और आईनॉक्स सिनेमा पीवीएस को अनुमति मिली है। 
विज्ञापन


आज नहीं करेंगे शुरू
हम आज से सिनेमा शुरू नहीं करेंगे, लाइसेंस का रिन्यूवल रात में हुआ इसलिए अब शुक्रवार को ही सिनेमा खुलेगा। इसमें भी पुरानी फिल्में जो मार्च में थी वही चलेंगी। - संजीव वर्मा, संचालक वेव
विज्ञापन
विज्ञापन


सिनेमा खोलेंगे यह पक्का नहीं
आज हम सिनेमाघर खोलेंगे यह तय नहीं है, क्योंकि प्रशासन से अनुमति पत्र नहीं मिला है। अनुमति के बाद भी ढाई बजे से शाम सात बजे तक के शो चलाएंगे। हाल में रिलीज फिल्मों को लगाएंगे। लोग पूछ रहे हैं। - मनोज मिश्रा, मैनेजर आइनॉक्स

शामली जिले में आज नहीं खुलेंगे सिनेमाघर 

शामली जनपद में अभी सिनेमाघर नहीं खोले जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते 25 मार्च से सिनेमाघर बंद चल रहे हैं। करीब सात माह बाद अब शासन ने 15 अक्तूबर से सिनेमाघर खोलने की अनुमति दी है। शामली में एक, कैराना में दो, कांधला में एक और जलालाबाद में एक सिनेमाघर है। शासन की अनुमति मिलने के बाद भी जनपद में गुरुवार से कोई सिनेमाघर नहीं खोला जा रहा है। शामली के विजय सिनेमा के मैनेजर सतीश धीमान ने बताया कि अभी सिनेमा नहीं खोला जा रहा है। अभी दिल्ली में कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। उन्होंने एक नवंबर से सिनेमाघर खोले जाने की उम्मीद जताई। 

कांधला में आनंद सिनेप्लेक्स के संचालक तरुण अग्रवाल ने कहा कि अभी सिनेमाघर चलाने का कोई इरादा नहीं है। महंगी फिल्म और दर्शक कम होने की वजह से अभी खर्च भी नहीं निकल पाएगा। उधर, कैराना में शामली रोड पर स्थित रामा पैलेस और मनीष पैलेस सिनेमाघर है।

बुधवार को दोनों सिनेमाघर के बाहर के गेट बंद थे। वहां पर न तो कोई कर्मचारी था और न ही किसी तरह की साफ-सफाई या तैयारी चल रही थी। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि सिनेमाघर संचालक ने उनसे कोई अनुमति नहीं ली है। मनोरंजन कर अधिकारी डीडी यादव ने बताया कि जनपद में पांच सिनेमाघर है। किसी भी संचालक ने सिनेमाघर चलाने की अनुमति नहीं ली है। इसलिए गुरुवार को जिले में कोई सिनेमाघर नहीं खुल रहा है।

मुजफ्फरनगर में सिनेमा हॉल संचालकों को डीएम की अनुमति का इंतजार

मुजफ्फरनगर शहर के सिनेमाघरों को डीएम की अनुमति का इंतजार है। तीन सिनेमा ने अनुमति के लिए डीएम को आवेदन किया है। अनुमति मिलने के बाद ही सिनेमा का संचालन होगा।

प्रदेश सरकार ने सिनेमाघरों के संचालन के लिए 15 अक्तूबर से अनुमति दी है। शहर में तीन सिनेमाघर हैं, जिनमें मॉल में चलने वाला कॉर्निवाल, चंद्रा और माया मल्टी प्लेक्स शामिल हैं। इन तीनों के संचालकों ने प्रदेश सरकार की गाइड का अनुपालन करते हुए डीएम सेल्वा कुमारी जे को अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

डीएम की अनुमति मिलने के बाद ही सिनेमा का संचालन होगा। इसमें एक दो दिन अभी लग सकते हैं। 15 अक्तूबर से कोई सिनेमा नहीं चल पाएगा। माया मल्टी प्लेक्स के संचालक प्रणाव गर्ग का कहना है कि हमारे सामने सबसे पहले दर्शकों की सुरक्षा है।

सुरक्षा के तमाम उपाय करने के बाद ही संचालन होगा। हमारा यह प्रयास है कि किसी को भी परेशानी न हो। हम अपने यहां अच्छी व्यवस्था दे पाएं। डीएम से अनुमति मिलने के एक दिन बाद ही हम संचालन शुरू कर पाएंगे। शहर में केवल तीन सिनेमा ही चलेंगे। 

बागपत में अभी नहीं खुलेंगे सिनेमाघर, नई फिल्म आने का कर रहे इंतजार
अनॅलाक-5 में सरकार ने 15 अक्तूबर से 50 फीसदी दर्शकों के साथ मल्टीप्लेक्स और थियेटर को खोलने की अनुमति दी है। इसके बाद थियेटर संचालकों ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। मगर, बागपत जनपद में सिनेमाघर अभी नहीं खुल रहे हैं। आई-म्यूजिका मल्टीप्लेक्स के मैनेजर सुधाकर ने बताया कि छह माह से बंद पड़े मल्टीप्लेक्स में साफ-सफाई व रंग-रोगन किया जा रहा है।

संचालक भास्कर दत्त शर्मा व शिवेन्दू शर्मा का कहना है कि तैयारियां जोरों पर है, बस नई फिल्मों के आने का इंतजार चल रहा है। उम्मीद है कि नवंबर माह में कुछ नई फिल्में आएगी। उसी के साथ मल्टीप्लेक्स को दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा।

बिजनौर में अभी नहीं खुलेंगे सिनेमाघर, दर्शकों को करना होगा इंतजार

शासन की छूट मिलने के बाद भी गुरुवार से सिनेमाघर नहीं खुलेंगे। सिनेमाघर चालकों ने अभी हॉल बंद ही रखने का फैसला किया है। अभी सिनेमाघर संचालक बाजार के हाल को देखना चाहते हैं। साथ ही कोई नई फिल्म भी रिलीज नहीं हो रही है।

जिले में सात सिनेमाघर संचालित हैं। लॉकडाउन से पहले ही सिनेमाघरों में फिल्मों का प्रदर्शन रोक दिया गया था। अब सरकार ने 15 अक्तूबर से फिल्मों के संचालन को हरी झंडी दी है। 50 प्रतिशत दर्शकों के साथ सिनेमाघरों को शुरू करने की अनुमति दी है। साथ ही सैनिटाइजेशन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की हिदायत दी गई है। लेकिन जिले का कोई भी सिनेमाघर गुरुवार से फिल्म का शो शुरू नहीं करेगा।

सहारनपुर: मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर तैयार, दर्शकों का इंतजार 
करीब सात माह के लंबे इंतजार के बाद मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को गुरुवार से खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इनके संचालकों की ओर से सिनेमाघरों में साफ-सफाई के अलावा सैनिटाइजेशन, बुकिंग काउंटर, कैफेटेरिया, सीटिंग प्लान, गार्ड और सहायक स्टाफ की तैनाती के लिए बुधवार को काम शुरू कर दिया गया। 

कोविड-19 की बंदिशों के कारण सिनेमाघर खुलने के बावजूद दर्शकों की संख्या कम रहने की ही उम्मीद है। संचालकों का कहना है कि उनकी ओर से कोविड नियमों का पालन करते हुए ही दर्शकों का मनोरंजन करने के प्रयास किए जाएंगे।

अभी तो अपडेट कर रहे, शुक्रवार से शुरू करेंगे संचालन
शहर के प्रमुख टू स्क्रीन मल्टीप्लेक्स सिनेलव के प्रबंधन से जुड़े निशांत गुप्ता ने बताया कि शासन ने 15 अक्तूबर से सिनेमाघर चलाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अभी कोविड नियमों के अनुरूप सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग, आधी सीटों पर बुकिंग, हॉल एरिया की सफाई, स्क्रीन और ऑपरेटिंग मशीनों को दुरुस्त करने का काम चल रहा है।

रिलीज होने वाली फिल्म के लिए मुंबई में वितरण कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। इसलिए शुक्रवार से ही शुरुआत हो सकेगी। दिल्ली रोड स्थित जीएनजी मॉल में भी साफ-सफाई सहित अन्य काम कराए जा रहे हैं। यहां भी शुक्रवार से ही शो संचालित किए जाने की बात कही गई है

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed