{"_id":"6887e5a56857892a0803fe2b","slug":"the-youths-fighting-with-each-other-beat-up-the-person-who-tried-to-intervene-meerut-news-c-72-1-smrt1021-137738-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में उलझ रहे युवकों ने बीच-बचाव करने वाले को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपस में उलझ रहे युवकों ने बीच-बचाव करने वाले को पीटा
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में आपस में उलझ रहे दो युवकों ने बीच-बचाव करने वाले को पीट दिया। भावनपुर क्षेत्र के संजय विहार जयभीमनगर निवासी रोहित ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे वह शास्त्रीनगर के-ब्लॉक से होते हुए अपने घर जा रहे थे। कुटी चौराहे के पास शेरगढ़ी निवासी आशु और सन्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोप है कि आशु और सन्नी ने लाठी-डंडे से उससे मारपीट कर दी। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
-- --
विवाहिता पर किया हमला, ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में ससुराल वालों ने गुलिस्ता पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे जैदी फार्म स्थित जनता अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाई गुलफाम की ओर से पति सुऐब, सास सन्नो, ससुर आफताब और ननद निशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुलफाम ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2018 में सुऐब के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले छोटी-छोटी बातों पर गुलिस्ता से मारपीट करने लगे। 24 जुलाई को उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। उसके सिर में फ्रैक्चर है। गर्दन के साथ पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद