{"_id":"68a63c131805c28c500d7eb0","slug":"the-youth-who-was-making-the-video-of-the-beating-was-also-beaten-up-the-victim-gave-a-complaint-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104274-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई की वीडियो बना रहे युवक को भी पीटा, पीड़ित ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई की वीडियो बना रहे युवक को भी पीटा, पीड़ित ने दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। कस्बे में लाइब्रेरी से पढाई कर लौट रहे सकौती निवासी अभिषेक और उसके दोस्त अक्षय के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। मारपीट की वीडियो बना रहे सकौती निवासी गुलजार को भी पीट दिया। तीनों की पिटाई करने के बाद आरोपी युवक फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया।पीडि़त युवक ने थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
दशरथपुर निवासी अभिषेक ने बताया कि मंगलवार देर शाम अपने गांव निवासी दोस्त अक्षय के साथ दौराला स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में सकौती के पास पहुंचने पर बाइक सवार सकौती निवासी तीन युवकों ने उन्हे रोक लिया और गाली गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की। इस दौरान मारपीट की वीडियो बना रहे सकौती निवासी गुलजार को भी तीनो आरोपियों ने पकड लिया और उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया और भाग गए। हाईवे पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और आरोपी मारपीट कर वहां से मौका देखकर फरार हो गए। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट की तहरीर आई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन