{"_id":"698ccaae985974ba6709b0ce","slug":"the-youth-was-stopped-on-the-way-and-beaten-up-the-accused-absconded-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111340-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रास्ते में रोककर युवक को पीटा, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रास्ते में रोककर युवक को पीटा, आरोपी फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील रोड क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। आरोप है कि युवक को तमंचे की बट से सिर पर वार कर बेहोश कर दिया। आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए।
गांव जाफरनगर बेगमाबाद निवासी तरुण पुत्र रामकिशन ने बताया कि वह अपनी भतीजी को स्कूल से लेने के लिए तहसील रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक कॉलोनी के पास आरोपियों ने उसे रोककर पहले गाली-गलौज की और फिर पंच और डंडों से मारपीट की। एक आरोपी ने तमंचे की बट से सिर पर वार किया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को संभाला और परिजनों को सूचना दी। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।