फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the youth drowned in the ganga while bathing with friends

दोस्तों के साथ नहा रहा युवक गंगा में डूबा

Sat, 23 May 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
the youth drowned in the ganga while bathing with friends
हस्तिनापुर। वट अमावस्या पर हस्तिनापुर क्षेत्र के जलालपुर जोरा व मिर्जापुर गांव के बीच गंगा में दोस्तों के साथ नहाते समय एक युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से युवक की गंगा में तलाश की। तलाश के दौरान युवक का देरशाम तक पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शुक्रवार को वट अमावस्या थी। परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एंची खुर्द निवाग 26 वर्षीय केशव पुत्र बृजपाल आधा दर्जन दोस्तों के जलालपुर जोरा व मिर्जापुर गांव के बीच गंगा में नहाने आया था। नहाते समय केशव बहकर गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूबने लगा। उसके साथियों ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौक्े पर पहुंचे और केशव को बचाने का प्रयास किया, पर केशव का पता नहीं चल सका। केशव के साथियों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फिर से लोगों की मदद से युवक की गंगा में तलाश की। देरशाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। केशव के डूबने से परिजनों में कोहराम मचा है। पिता बृजपाल ने पुलिस को बताया कि केशव राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन के चलते घर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed